1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अतीक के काफिले के पीछे साये की तरह चल रही बहन आयशा, बोली- रास्ते में भाई के एनकाउंटर का डर

अतीक के काफिले के पीछे साये की तरह चल रही बहन आयशा, बोली- रास्ते में भाई के एनकाउंटर का डर

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Khushbu Rawal
 Published : Mar 27, 2023 10:33 am IST,  Updated : Mar 27, 2023 10:35 am IST

अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उसके वकील गुजरात से काफिले के साथ साथ साथ आ रहे हैं। अतीक की बहन का कहना है कि उसके अदालत का हर फैसला मंजूर है लेकिन डर रास्ते में एनकाउंटर का है।

atiq ahmed convoy- India TV Hindi
इसी वाहन में प्रयागराज ले जाया जा रहा माफिया अतीक अहमद Image Source : PTI

प्रयागराज: माफिया अतीक अहमद और उसकी गैंग के गुनाहों का हिसाब शुरू हो चुका है। अतीक को कड़ी सुरक्षा के बीच अहमदाबाद के साबरमती जेल से और उसके भाई अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। कभी दहशत का दूसरा नाम समझा जाना वाला अतीक बुरी तरह से डरा हुआ है। जब-जब अतीक की गाड़ी रुक रही है तब-तब उसके दिल की धड़कने बढ़ जा रही है।

गुजरात से अतीक के साथ आ रही है बहन आयशा

इस बीच अतीक की बहन बड़ा बयान दिया है। अतीक की बहन आयशा ने कहा है कि उसके भाई का रास्ते में एनकाउंटर हो सकता है। अतीक अहमद की बहन और उसके वकील गुजरात से काफिले के साथ साथ साथ आ रहे हैं। अतीक की बहन का कहना है कि उसके अदालत का हर फैसला मंजूर है लेकिन डर रास्ते में एनकाउंटर का है।

आयशा ने कहा, ''मेरे भाई की तबीयत ठीक नहीं है फिर भी उसको साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। हम लोग सुप्रीम कोर्ट जा चुके हैं, सुरक्षा की मांग की थी।'' अतीक की बहन ने कहा कि जब तक कोर्ट का फैसला न आ जाए, तब तक आप किसी को अपराधी नहीं कह सकते हैं। वो भी उस व्यक्ति को जो पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रह चुका है। आपको बता दें कि सिर्फ बहन ही नहीं अतीक भी इस वक्त बुरी तरह से डरा हुआ है। उसे डर सता रहा है कि रास्ते में यूपी एसटीएफ उसका एनकाउंटर कर सकती है।

यह भी पढ़ें-

कहां से कहां पहुंच गया अतीक अहमद, कभी लैंड क्रूजर में बैठकर करता था अपहरण, हमर से चलता था माफिया

बरेली जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है अशरफ
उधर, उमेश पाल किडनैपिंग केस में अतीक के भाई अशरफ को भी प्रयागराज के नैनी जेल लाया जा रहा है। अशरफ ढाई साल से बरेली जेल में बंद था। अशरफ को लेकर बरेली जेल से यूपी पुलिस की टीम निकल चुकी है। फिलहाल अशरफ की गाड़ी का काफिला बरेली से शाहजहांपुर की तरफ मुड़ चुका है। अशरफ की जेल वैन समेत काफिले में 5 गाड़ियां हैं। अशरफ की जेल वैन के आगे पुलिस की 3 गाड़ियां चल रही हैं जबकि जेल वैन के पीछे पुलिस की 1 गाड़ी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत