1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. एक महीने में हुए कई दर्दनाक सड़क हादसे, सिहर उठा पूरा देश; 60 से अधिक की गई जान

एक महीने में हुए कई दर्दनाक सड़क हादसे, सिहर उठा पूरा देश; 60 से अधिक की गई जान

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Nov 03, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Nov 03, 2025 03:39 pm IST

बीते एक महीने के भीतर देश में कई जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए। इन हादसों में करीब 60 से अधिक लोगों की जान गई है। इनमें से ज्यादातर हादसे राजस्थान में हुए हैं।

एक महीने में हुए कई...- India TV Hindi
एक महीने में हुए कई हादसे। Image Source : REPORTER INPUT

बीते महीने कई दर्दनाक हादसे सामने आए, जिसका सिलसिला अभी भी जारी है। इनमें से कई हादसे राजस्थान में हुए हैं। इन हादसों में 60 से अधिक लोगों की मौतें हो चुकी हैं। ज्यादातर हादसे एक्सीडेंट की वजह से हुए हैं। इन हादसों में जैसलमेर, जयपुर, जोधपुर और फिर तेलंगाना के हादसे शामिल हैं। आज ही तेलंगाना और जयपुर में दो दर्दनाक हादसे सामने आए हैं। आइये ऐसे ही कुछ हादसों के बारे में जानते हैं। 

जैलसमेर में बस में आग लगने से 20 की मौत

बीते 14 अक्टूबर को राजस्थान के जैसलमेर में सवारियों से भरी बस में भीषण आग लग गई। हादसे के दौरान बस में 35 लोग सवार थे। जानकारी के मुताबिक इस हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई यात्री घायल थे। यह निजी बस जैसलमेर से जोधपुर जा रही थी, तभी अचानक बस में आग लग गई। ये हादसा थईयात गांव के पास हुआ।

जैसलमेर में बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई।
Image Source : REPORTER INPUTजैसलमेर में बस में आग लगने से 20 लोगों की मौत हो गई।

करंट की चपेट में आई बस

बीते 28 अक्टूबर को एक अन्य हादसा जयपुर के मनोहरपुर थाना इलाके में हुआ। यहां टोडी गांव में मजदूरों से भरी एक बस हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई, जिससे बस में करंट आ गया। इस दौरान बस में सवार दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन मजदूर झुलस गए। जानकारी के मुताबिक मजदूरों से भरी बस यूपी से मनोहरपुर के टोडी स्थित ईंट भट्टे पर आई थी। रास्ते में बस ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की लाइन के संपर्क में आ गई, जिससे बस में करंट फैल गया और स्पार्किंग से आग लग गई।

हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूरी बस में आग लग गई।
Image Source : REPORTER INPUTहाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से पूरी बस में आग लग गई।

जोधपुर में 15 लोगों की मौत

बीते रविवार 2 नवंबर को जोधपुर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। यहां फलोदी जिले के मतोड़ा में सड़क किनारे खड़े ट्रक ट्रेलर में टेंपो ट्रैवलर गाड़ी जा घुसी। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। बताया जाता है कि श्रद्धालु कोलायत से दर्शन करके जोधपुर लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी टैंपो ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई।

सड़क किनारे खड़े ट्रक ट्रेलर में टेंपो ट्रैवलर गाड़ी जा घुसी।
Image Source : REPORTER INPUTसड़क किनारे खड़े ट्रक ट्रेलर में टेंपो ट्रैवलर गाड़ी जा घुसी।

तेलंगाना में 20 लोगों की मौत

आज सुबह तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में भी दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां मिर्जागुड़ा में टीजीएसआरटीसी बस को एक टिप्पर ने टक्कर मार दी है। हादसे में 20 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे में 20 लोग घायल भी हैं। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह  5 बजे के आसपास हुआ है। कंकड़ से भरी लॉरी की टक्कर के बाद बस के ऊपर और अंदर भी कंकड़ भर गया।

ट्रक और बस की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई।
Image Source : REPORTER INPUTट्रक और बस की टक्कर में 20 लोगों की मौत हो गई।

जयपुर में डंपर ने राहगीरों को रौंदा

आज ही एक और दर्दनाक हादसा राजस्थान के जयपुर में भी सामने आया। यहां एक बेकाबू डंपर ने 10 वाहनों को टक्कर मार दी। इस घटना में कई लोगों की मौत की खबर है और कई गंभीर रूप से घायल हैं। अब तक 14 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों का आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है। 

बेकाबू डंपर ने 10 वाहनों को टक्कर मार दी।
Image Source : REPORTER INPUTबेकाबू डंपर ने 10 वाहनों को टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें- 

आवारा कुत्तों के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, कई राज्यों के मुख्य सचिव रहे मौजूद

कुलगाम में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, सुरक्षा बलों ने आतंकियों के दो ठिकानों को किया ध्वस्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत