1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गांजा और बीड़ी लेकर कैदी से मिलने जेल पहुंची युवती, शक होने पर महिला सुरक्षाकर्मियों ने ली तलाशी तो उड़े होश

गांजा और बीड़ी लेकर कैदी से मिलने जेल पहुंची युवती, शक होने पर महिला सुरक्षाकर्मियों ने ली तलाशी तो उड़े होश

 Reported By: T Raghavan Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 31, 2026 02:33 pm IST,  Updated : Mar 31, 2026 02:54 pm IST

आरोपी रितिका राय, फरां खान नाम के एक विचाराधीन कैदी से मिलने गई थी। महिला सुरक्षाकर्मियों द्वारा तलाशी के दौरान उसके पास से SIM कार्ड, गांजा और बीड़ी बरामद हुई।

आरोपी रितिका राय हुई गिरफ्तार- India TV Hindi
आरोपी रितिका राय हुई गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

कर्नाटक के बेंगलुरु की परप्पना अग्रहारा सेंट्रल जेल में सुरक्षा व्यवस्था को चकमा देकर नशीले पदार्थ और सिम कार्ड पहुंचाने का मामला सामने आया है। जेल प्रशासन और औद्योगिक सुरक्षा बल की सतर्कता के कारण एक 27 वर्षीय युवती को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। घटना 26 मार्च की शाम की है।

आरोपी युवती, जिसकी पहचान रितिका राय (27) के रूप में हुई है, जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी फरां खान से मिलने के लिए आई थी। युवती ने पास लिया था और शाम 4.30 बजे, जो मिलने का समय होता है, उस दौरान वह जेल में दाखिल हुई।

जेल के मुख्य द्वार के पास रितिका की हरकतें संदिग्ध पाए जाने पर वहां तैनात औद्योगिक सुरक्षा बल (ISF) के जवानों को शक हुआ। इसके बाद महिला सुरक्षाकर्मियों को उसकी गहन तलाशी लेने के निर्देश दिए गए।

तलाशी में क्या-क्या मिला?

जब महिला कर्मचारियों ने रितिका की तलाशी ली, तो उनके होश उड़ गए। युवती ने अपने पास अवैध रूप से ये सामान छिपा रखा था-

  • 3 एयरटेल  सिम कार्ड
  • 30 ग्राम गांजा, बीड़ी
  • 30 ग्राम अन्य नशीले पदार्थ

जेल कर्मचारियों ने सामान बरामद करने के बाद रितिका राय को तुरंत हिरासत में ले लिया। सूचना मिलते ही परप्पना अग्रहारा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। रितिका राय के खिलाफ नशीले पदार्थ और जेल अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

तीन ट्रैफिक पुलिसकर्मी निलंबित

एक अन्य खबर में, बेंगलुरु की यातायात पुलिस में भ्रष्टाचार और नियम उल्लंघन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए विभाग ने तीन पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इन पुलिसकर्मियों पर अपनी ड्यूटी के दौरान वर्दी पर लगे बॉडी-वर्न कैमरे को जानबूझकर बंद रखने और वाहन चालकों से अवैध वसूली करने के गंभीर आरोप हैं।

ये भी पढ़ें-

सोनिया गांधी की सेहत में सुधार, सर गंगा राम अस्पताल से मिली छुट्टी; डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट

IMD Rain Alert: जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश का दौर, बारामूला और पुंछ में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत