1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विमान में पेशाब कांड के आरोपी शंकर मिश्रा पर लिया बड़ा एक्शन, एयर इंडिया ने 4 महीने के लिए लगाया प्रतिबंध

विमान में पेशाब कांड के आरोपी शंकर मिश्रा पर लिया बड़ा एक्शन, एयर इंडिया ने 4 महीने के लिए लगाया प्रतिबंध

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jan 19, 2023 05:07 pm IST,  Updated : Jan 19, 2023 05:54 pm IST

डीजीसीए का कहना है कि एअर इंडिया ने शंकर मिश्रा को विमान में बैठने पर चार महीने का प्रतिबंधित कर दिया है। इससे पहले एअर इंडिया ने मिश्रा पर 30 दिनों का बैन लगाया था। आरोपी शंकर मिश्रा को 7 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।

विमान में पेशाब कांड के आरोपी शंकर मिश्रा पर 4 महीने का प्रतिबंध - India TV Hindi
विमान में पेशाब कांड के आरोपी शंकर मिश्रा पर 4 महीने का प्रतिबंध Image Source : FILE

26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के विमान में बुजुर्ग महिला पर पेशाब करने के आरोपी शंकर मिश्रा पर 4 महीने का बैन लगा दिया गया है। 

एयर इंडिया की फ्लाइट में 26 नवंबर की रात सहयात्री द्वारा महिला पर पेशाब किए जाने के मामले में एअर इंडिया के सीईओ स्तर की इंटर्नल बैठक आयोजित की गई। इसमें यह निर्णय लिया गया। इस मामले में डीजीसीए का कहना है कि एअर इंडिया ने शंकर मिश्रा को विमान में बैठने पर चार महीने का प्रतिबंधित कर दिया है। इन सबके बीच अन्य एयरलाइंस भी मिश्रा पर इसी तरह का प्रतिबंध लगा सकती है। इससे पहले एअर इंडिया ने मिश्रा पर 30 दिनों का बैन लगाया था। आरोपी शंकर मिश्रा को 7 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।

इस मामले में डीजीसीए का कहना है कि एअर इंडिया ने शंकर मिश्रा को विमान में बैठने पर चार महीने का प्रतिबंधित कर दिया है। इन सबके बीच अन्य एयरलाइंस भी मिश्रा पर इसी तरह का प्रतिबंध लगा सकती है। इससे पहले एअर इंडिया ने मिश्रा पर 30 दिनों का बैन लगाया था। आरोपी शंकर मिश्रा को 7 जनवरी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था।  उसे घटना के 42 दिन बाद  गिरफ्तार किया जा सका था। मुंबई का रहने वाला शंकर लगातार फरार चल रहा था, जिसके बाद उसके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया था। बाद में पुलिस ने आरोपी के मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसे बेंगलुरु से अरेस्ट किया था।

26 नवंबर को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट में हुआ था यह मामला

26 नवंबर को एयर इंडिया की फ्लाइट न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही थी। तभी विमान के बिजनेस क्लास में सफर कर रहे नशे में धुत शंकर मिश्रा ने 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर पेशाब कर दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। इस मामले में बुधवार को दिल्ली पुलिस ने पीड़ित महिला का 164 का बयान मजिस्ट्रेट के सामने रिकॉर्ड करा दिया। हालांकि पिछले दिनों पुलिस ने कहा था कि महिला जांच में सहयोग नहीं कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत