1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर कंगना रनौत का रिएक्शन, कहा- रो मत...

विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर कंगना रनौत का रिएक्शन, कहा- रो मत...

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Aug 07, 2024 06:30 pm IST,  Updated : Aug 07, 2024 09:37 pm IST

पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालीफाई होने के बाद भारते से हर कोई विनेश फोगाट का समर्थन कर रहा है। इस बीच अब भाजपा सांसद कंगना रनौत ने भी विनेश फोगाट के लिए पोस्ट किया है।

Vinesh Phogat Kangana ranaut- India TV Hindi
विनेश को मिला कंगना का साथ। Image Source : PTI

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालीफाई होने से पूरा भारत हैरान है। आपको बता दें कि विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच से पहले 50 किलोग्राम से कुछ ज्यादा वजन होने के कारण अयोग्य घोषित कर दिया गया है। देश की राजनीतिक से लेकर फिल्मी हस्तियां भी विनेश फोगाट के समर्थन में खड़ी हैं। अब भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी विनेश फोगाट के समर्थन में पोस्ट शेयर किया है। आइए जानते हैं पूरे मामले पर कंगना का रिएक्शन।

क्या बोलीं कंगना रनौत?

पहलवान विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से डिस्क्वालीफाई होने के बाद कंगना ने विनेश का सपोर्ट किया है। भाजपा सांसद कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर विनेश फोगाट के समर्थन में तस्वीर को शेयर किया है। इस तस्वीर में भारत माता विनेश फोगाट के पीछे खड़ी दिख रही हैं। वहीं, तस्वीर पर लिखा है- "मत रो विनेश-आपके साथ खड़ा है पूरा देश।"  इसके अलावा कंगना ने विनेश की ताजा तस्वीर भी शेयर की है और उन्हें शेरनी कहा है। 

विनेश फोगाट के लिए कंगना को पोस्ट।
Image Source : INSTA (@KANGANA)विनेश फोगाट के लिए कंगना को पोस्ट।

विनेश की पहली तस्वीर आई सामने

पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालीफाई होने के बाद विनेश फोगाट की पहली तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में विनेश के चेहरे पर मुस्कान नजर आ रही है। विनेश के बाल छोटे नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, वजन कम करने के लिए उन्होंने अपने बाल कटवाए थे। तस्वीर में इंडियन ओलंपिक एसोसिएशन की चीफ पीटी उषा उनके कंधे पर हाथ रखे हुए हैं। 

100 ग्राम ज्यादा मिला था वजन

पेरिस ओलंपिक 2024 से विनेश फोगाट को डिसक्वालीफाई किए जाने के मामले पर खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकसभा में बयान दिया है। उन्होंने बताया कि विनेश फोगाट का वजन सुबह 7.10 और 7.30 बजे नापा गया। विनेश का वजन 50 किलो से 100 ग्राम ज्यादा पाया गया। विनेश के अयोग्य घोषित होने पर भारत ने ओलंपिक संघ से इसका विरोध जताया है। 

ये भी पढ़ें- विनेश फोगाट के डिस्क्वालीफाई होने पर नीता अंबानी का बयान, कहा- मुझे संदेह नहीं है कि...


विनेश फोगाट के अयोग्य होने पर बोलीं हेमा मालिनी, कहा- सीखना चाहिए कि वजन...

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत