1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. क्रिसमस के दिन गोवा में दिल दहलाने वाला हादसा, समुद्र में पलट गई पर्यटकों से भरी नाव

क्रिसमस के दिन गोवा में दिल दहलाने वाला हादसा, समुद्र में पलट गई पर्यटकों से भरी नाव

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Dec 25, 2024 07:38 pm IST,  Updated : Dec 25, 2024 08:01 pm IST

क्रिसमस के दिन गोवा में दिल दहलाने वाले हादसे की खबर आ रही है। उत्तरी गोवा के समुद्र में पर्यटकों से भरी नाव पलट गई है। इस हादसे में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PEXELS

पर्यटन के लिए भारत के प्रसिद्ध राज्य गोवा हादसे की बुरी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक, उत्तरी गोवा के कलंगुट समुद्र तट के पास में पर्यटकों की एक नाव समुद्र में पलट गई है। इस घटना के बाद तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। पुलिस ने जानकारी दी है कि गोवा के समुद्र में नाव पलटने की इस घटना में अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। वहीं, रेस्क्यू ऑपरेशन में कम से कम  20 लोगों को बचाया गया है।

54 साल के शख्स की मौत

पुलिस ने जानकारी दी है कि नाव पलटने की इस घटना में जिस शख्स की मौत हुई है वह 54 साल का था। जिन 20 लोगों को बचाया गया उन्हें इलाज के लिए तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि नाव पर दो को छोड़कर सभी यात्रियों ने लाइफ जैकेट पहन रखी थी। यात्रियों में छह साल के बच्चे और महिलाएं भी शामिल थीं।

कैसे हुआ हादसा?

अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, नाव समुद्र तट से लगभग 60 मीटर की दूरी पर पलट गई थी। इस कारण सभी यात्री समुद्र में गिर गए। सरकार द्वारा नियुक्त जीवनरक्षक एजेंसी- दृष्टि मरीन के 18 रक्षक यात्रियों की सहायता के लिए पहुंचे और उन्हें सुरक्षित किनारे पर ले आए। जो लोग गंभीर पाए गए उन्हें एम्बुलेंस में ले जाया गया। 20 यात्रियों में से 6 और 7 साल के दो बच्चों और 25 व 55 साल की दो महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

पर्यटकों के लिए अहम राज्य है गोवा

पुलिस के मुताबिक, उत्तरी गोवा में कैलंगुट समुद्र तट के पास अरब सागर में नाव पलटने की घटना बुधवार को दोपहर 1.30 बजे के करीब हुई है। आपको बता दें कि भारत का गोवा राज्य पूरी दुनिया में एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल के रूप में प्रसिद्ध है। क्रिसमस और नए साल के दौरान बड़ी संख्या में लोग देश-विदेश से यहां जश्न मनाने पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में दिल दहलाने वाली घटना, रेल भवन के बाहर शख्स ने खुद को लगाई आग

दिल दहलाने वाला हादसा: उत्तराखंड में 1500 फुट गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, अब तक 3 की मौत

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत