1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महज 3 रुपये के लिए ले ली महिला की जान, बचाने आए बेटों को भी घोंपा चाकू

महज 3 रुपये के लिए ले ली महिला की जान, बचाने आए बेटों को भी घोंपा चाकू

 Published : Oct 26, 2022 09:34 pm IST,  Updated : Oct 26, 2022 09:34 pm IST

आरोपी युवक अक्सर मोहल्ले में नशे का सेवन कर मारपीट और छेड़खानी की घटना को पहले में भी अंजाम देते रहे। ये दोनों आपराधिक किस्म के युवक है।

पुलिस- India TV Hindi
पुलिस Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

रांची: झारखंड के बोकारो में महज 3 रुपये के लिए हुए मामूली विवाद में एक महिला की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने महिला को बचाने आए उसके दोनों बेटों को भी चाकू मारकर घायल कर दिया, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात बोकारो जिले के चास थाना क्षेत्र अंतर्गत हाजी नगर इलाके की है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बताया गया कि मंगलवार को नजमा उर्फ लैला नामक महिला का मोहल्ले के दुकानदार गुड्डू अंसारी से तीन रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद सुलझ भी गया था, लेकिन बाद में फिर बात बढ़ गई तो गुड्डू अंसारी और मोहम्मद जाकिर ने महिला पर चाकू से कई दफा वार किया। चाकूबाजी की इस घटना में नजमा की मौत हो गई। वहीं, नजमा के दो बेटे मुमताज आलम और इम्तियाज आलम उसे बचाने आगे आए तो उनपर भी चाकू से हमला किया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलने के बाद चास पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। चास थानेदार मोहम्मद रुस्तम ने कहा है कि घायलों के बयान के आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। आरोपी के पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मोहम्मद जाकिर और गुड्डू अंसारी सहित कई युवक अक्सर मोहल्ले में नशे का सेवन कर मारपीट और छेड़खानी की घटना को पहले में भी अंजाम देते रहे। ये दोनों आपराधिक किस्म के युवक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत