1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ब्राजील की महिला ने पंजाब के युवक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- शादी के बाद ‘दूसरी’ से चला रहा चक्कर

ब्राजील की महिला ने पंजाब के युवक पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- शादी के बाद ‘दूसरी’ से चला रहा चक्कर

 Published : Aug 14, 2024 11:43 pm IST,  Updated : Aug 14, 2024 11:43 pm IST

ब्राजील की एक शादीशुदा महिला ने लुधियाना के एक शख्स पर शादी करके धोखा देने और बेटी से न मिलने देने का गंभीर आरोप लगाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला अभी लुधियाना में ही है।

Brazilian Woman, Ludhiana Man, Brazilian Woman Ludhiana- India TV Hindi
ब्राजील की निवासी साइनारा। Image Source : IANS

लुधियाना: ब्राजील की एक शादीशुदा महिला पंजाब के लुधियाना के रहने वाले एक शख्स पर धोखाधड़ी का आरोप लगया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला लुधियाना पहुंची हुई है और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए अपनी 4 साल की बेटी की कस्टडी मांगी है। साइनारा नाम की ब्राजीलियन महिला ने पंजाब के लुधियाना निवासी अमनदीप कुलदीप सिंह पर शादी करने के बाद धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि उसका पति एक भारतीय महिला के अवैध रिश्ते में है। उन्होंने कहा कि वो मुझे अपने घर में नहीं आने दे रहे हैं और बेटी से भी नहीं मिलने दे रहे हैं।

दुबई में अमनदीप से मिली थी साइनारा

साइनारा ने बताया कि वो अमनदीप कुलदीप सिंह से दुंबई में साल 2018 में मिली थी। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई जो बहुत जल्द प्यार में बदल गई। इस दौरान साल 2019 में साइनारा गर्भवती हो गई जिसके बाद अमनदीप और साइनारा ने शादी कर ली और साल 2020 में उन्होंने बेटी बेला को जन्म दिया। साइनारा ने कहा कि उसके पास शादी का सर्टिफिकेट भी है। उन्होंने बताया कि वो बीते 2 सालों से लुधियाना में अपने पति, बेटी और उनके परिवार के साथ रह रही थी और बाद में काम के लिए वापस विदेश लौट गईं।

‘किसी और महिला के साथ रहने लगा अमनदीप’

साइनारा ने बताया कि इस दौरान उन्हें पता चला कि उसका पति अमनदीप किसी और महिला के साथ रह रहा है। इस बात पर दोनों के बीच काफी कहासुनी हुई। साइनारा 12 अगस्त को वापस भारत आई और लुधियाना स्थित अपने पति के घर पहुंची, लेकिन उनके पति अमनदीप ने उन्हें अपने घर में आने से मना कर दिया। साइनारा ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी बेला से मिलने की इच्छा जाहिर की तो उनके पति ने मिलवाने से मना कर दिया।

कई घंटों तक घर के आसपास भटकती रहीं साइनारा

साइनारा कई घंटों तक अपने पति के घर के आस-पास इस उम्मीद में भटकती रही कि शायद उनके पति को रहम आ जाए और वो बेटी से मिलने दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद से वह एक होटल में ठहरी हुई हैं। साइनारा ने आगे कहा कि वह अपनी बेटी की कस्टडी लेना चाहती है और इसके लिए उन्होंने लुधियाना प्रशासन और कोर्ट से न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों और वकीलों ने उन्हें मदद का भरोसा दिया है और उनसे इस मामले में कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी पति के खिलाफ केस फाइल करने को कहा है। (IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत