1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा! डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछली कार, बाल-बाल बचे लोग; सामने आया CCTV फुटेज

बेंगलुरु में दर्दनाक हादसा! डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछली कार, बाल-बाल बचे लोग; सामने आया CCTV फुटेज

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 10, 2026 02:24 pm IST,  Updated : Jan 10, 2026 02:24 pm IST

बेंगलुरु में एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद हवा में उछल गई। इस हादसे में कई लोग बाल-बाल बच गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

डिवाइडर से टकरा कर हवा में उछल गई कार। - India TV Hindi
डिवाइडर से टकरा कर हवा में उछल गई कार। Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार सवार अचानक अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसा। गनीमत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें इस एक्सीडेंट की भयावहता को देखा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक हादसे के समय कार चालक नशे में था, जिस वजह से यह हादसा हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कार सवार बाईं मुड़ने की जगह सीधे आता है और डिवाजर से टकराने के बाद हवा में उछलकर सड़क के इस पार आ जाता है। 

डिवाइडर से टकराकर हवा में उछली कार

दरअसल, पूरा मामला बेंगलुरु के इंदिरा नगर में 100 फीट रोड का बताया जा रहा है। यहां एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे एक दुकान के अंदर जा घुसी। इस दौरान सड़क पर मौजूद कुछ लोग बाल-बाल बच गए। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कार सड़क की दूसरी साइड से हवा में उछलकर इस साइड आ गई। इधर भी कुछ लोग आपस में बात कर रहे थे, जो कार की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वहीं एक बाइक सवार भी थोड़ी ही दूर पर बच गया। 

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

फिलहाल शुरुआती जांच में पता चला है कि कार सवार ड्राइवर शराब पीकर कार चला रहा था। हादसा गुरुवार रात 11:34 बजे के करीब हुआ। यहां इंदिरानगर में स्कोडा कार बाएं मुड़ने की बजाय सीधे डिवाइडर से टकराई और सड़क पर बने रेस्टोरेंट की दीवार से टकरा गई। उस समय कुछ युवक-युवतियां खाना खाकर रेस्टोरेंट के बाहर खड़े थे। कार डिवाइडर से टकराने की आवाज सुनकर उन्होंने किसी तरह खुद को बचाया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई। फिलहाल जीवन बीमानगर ट्रैफिक पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें-

जयपुर हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, तेज रफ्तार ऑडी ने सब कुछ रौंद डाला; देखें VIDEO

हाई-फाई चोर! कार से आए बदमाशों ने चुराए थार के टायर, ईंट लगाकर हुए फरार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत