1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी, जानिए रेस्क्यू प्लान

ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए सरकार ने बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी, जानिए रेस्क्यू प्लान

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jun 17, 2025 08:29 am IST,  Updated : Jun 17, 2025 02:14 pm IST

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध से हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। ऐसे में भारत सरकार ने अपने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है। विदेश मंत्रालय ने कंट्रोल रूम बनाकर हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।

ईरान-इजरायल में चल रहा युद्ध- India TV Hindi
ईरान-इजरायल में चल रहा युद्ध Image Source : AP

ईरान-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध के चलते भारत सरकार पूरी तरह अलर्ट है। ईरान से बड़ी संख्या में भारतीयों को निकाला जा रहा है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसके लिए एक कंट्रोल रूम बनाया है। ईरान से निकाले जा रहे भारतीयों को लेकर ये कंट्रोल रूम 24 घंटे अपनी सेवाएं देगा।

अपने प्रियजनों के बारे में जुटाएं जानकारी

इसके लिए सरकारी की ओर से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं। साथ ही मेल करके भी सरकार से अपने प्रियजनों के बारे में जानकारी जुटा सकते हैं। ये हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार हैं।

1800118797 (टोल फ्री)

+91-11-23012113
+91-11-23014104
+91-11-23017905
+91-9968291988 (व्हाट्सएप)
situationroom@mea.gov.in (मेल आईडी)

ईरान में भी जारी भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर

इसके अलावा, ईरान की राजधानी तेहरान में भारतीय दूतावास ने नीचे दिए गए संपर्क विवरणों के साथ एक 24x7 आपातकालीन हेल्पलाइन स्थापित की है।

केवल कॉल के लिए:
+98 9128109115 
+98 9128109109
व्हाट्सएप के लिए:
+98 901044557 
+98 9015993320
 +91 8086871709
बंदर अब्बास: 
+98 9177699036
ज़ाहेदान:
+98 9396356649
cons.tehran@mea.gov.in (मेल आईडी)

भारतीय छात्रों को निकालने के लिए की गई खास व्यवस्था

तेहरान में भारतीय छात्रों को दूतावास द्वारा की गई व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षा कारणों से शहर से बाहर ले जाया गया है। परिवहन के मामले में आत्मनिर्भर अन्य निवासियों को भी विकसित स्थिति को देखते हुए शहर से बाहर जाने की सलाह दी गई है।

इस तरह निकाले जा रहे भारतीय

इसके अलावा, कुछ भारतीयों को आर्मेनिया की सीमा के माध्यम से ईरान छोड़ने में मदद की गई है। दूतावास सभी संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से समुदाय के साथ लगातार संपर्क में है। ईरान के कई इलाकों में अस्थिर स्थिति को देखते हुए आगे भी सलाह जारी की जा सकती है।

भारत ने ईरान में फंसे भारतीयों को निकालने का अभियान तेज कर दिया है। पहला बैच में 100 भारतीय नागरिकों को सोमवार रात ईरान से सड़क के रास्ते से आर्मेनिया भेजा है। यह कदम नई दिल्ली और तेहरान के बीच कूटनीतिक बातचीत के बाद संभव हो सका है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत