1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. VIDEO: इजरायल ने तेहरान में ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग पर किया हमला, बम गिरते ही स्टूडियो से भागी टीवी एंकर

VIDEO: इजरायल ने तेहरान में ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग पर किया हमला, बम गिरते ही स्टूडियो से भागी टीवी एंकर

 Reported By: Shoaib Raza Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 16, 2025 09:07 pm IST,  Updated : Jun 16, 2025 10:31 pm IST

इजरायल ने तेहरान में ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग को निशाना बनाया है। इस हमले के दौरान टीवी एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी। बमबारी की घटना टीवी में कैद हो गई।

ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग पर बमबारी- India TV Hindi
ईरानी ब्रॉडकास्ट बिल्डिंग पर बमबारी Image Source : SOCIAL MEDIA

इजरायल और ईरान के बीच लगातार चौथे दिन संघर्ष जारी है। इस बीच, इजरायल ने ईरान की राजधानी तेहरान में देश के सरकारी न्यूज चैनल इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ब्रॉडकास्टिंग (IRIB) की बिल्डिंग पर बम बरसाए। इस हमले के दौरान टीवी एंकर लाइव शो होस्ट कर रही थी। टीवी एंकर बम धमाके में बाल-बाल बच गई। बमबारी की घटना टीवी पर कैद हो गई।

रेडियो और टीवी से जुड़े कई कर्मचारी मारे गए 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एंकर न्यूज पढ़ रही है। इस दौरान अचानक धमाके हुआ। एंकर कुर्सी से उठकर भागी और स्टूडियो में हर तरफ मलबा गिरने लगा। पीछे की स्क्रीन काली हो गई। स्टूडियो मलबे और धुएं से भर गया। एक शख्स के अल्लाहु-अकबर कहते हुए आवाज आ रही है। ईरानी मीडिया के मुताबिक, इस हमले में ईरानी रेडियो और टीवी से जुड़े कई कर्मचारी मारे गए।

अब तक के हमलों में भारी जान-माल का नुकसान 

दरअसल, इजरायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है और अब यह एक तरह से युद्ध जैसी स्थिति है। पिछले कुछ दिनों से दोनों देशों के बीच हुए हमलों में भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल डिफेंस फोर्स (IDF) ने आज सुबह ईरान पर एक और हमला किया है, जिसका वीडियो X पर जारी किया गया है।

मिसाइल लॉन्चर से लदे ट्रक पर हमला

इजरायली सेना ने बताया कि उसने आज सुबह मिसाइल लॉन्चर से लदे कई ट्रकों को निशाना बनाया, जो तेहरान की ओर जा रहे थे। 

इजरायली सेना का हमला

पिछले कुछ दिनों से इजरायली सेना ईरान के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बना रही है।

  • 15 जून रात: इजरायल ने ईरान के विदेश मंत्रालय पर हमला किया, जिसमें 100 से अधिक लोग घायल हो गए।
  • 14 जून: इजरायली सेना ने रक्षा मंत्रालय पर भी हमला किया था।

पिछले चार दिनों के दौरान इजरायली हमलों में ईरान में कुल 224 लोग मारे गए हैं, जबकि 1,277 से अधिक घायल हुए हैं।

ईरान का जवाबी हमला

ईरान भी इजरायल के हमलों का लगातार जवाब दे रहा है।

  • 16 जून सुबह: ईरानी सेना ने सेंट्रल इजरायल में कई जगहों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 8 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

पिछले 4 दिनों के दौरान इजरायल पर यह ईरान का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है। ईरानी हमलों से इजरायल में अब तक 24 लोग मारे गए हैं, जबकि 600 से अधिक घायल हैं।

ये भी पढ़ें- 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश