1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Chandigarh University Case: मोहाली MMS कांड में गिरफ्तार सेना के जवान ने किए कई खुलासे, आरोपी लड़की को कर रहा था डेट

Chandigarh University Case: मोहाली MMS कांड में गिरफ्तार सेना के जवान ने किए कई खुलासे, आरोपी लड़की को कर रहा था डेट

 Reported By: Puneet Pareenja Written By: Sudhanshu Gaur
 Published : Sep 27, 2022 01:32 pm IST,  Updated : Sep 27, 2022 02:18 pm IST

Chandigarh University Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा पर आरोप है कि उसने करीब 60 छात्राओं की नहाते हुए वीडियो वायरल कर दी। उसने इन वीडियोज को शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा, जिसने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Chandigarh University Case- India TV Hindi
Chandigarh University Case Image Source : TWITTER

Highlights

  • आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था सैन्यकर्मी
  • संजीव सिंह को अरुणाचल प्रदेश से दबोचा गया था
  • सैन्यकर्मी सोशल मीडिया प्लेटफोर्म के जरिए आरोपी लड़की से मिला था

Chandigarh University Case: मोहाली की चंडीगढ़ यूनवर्सिटी में हुए MMS कांड में एक के बाद एक नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस मामले में एक नए आरोपी की एंट्री हुई है। यह आरोपी सेना का जवान है। पुलिस ने आरोपी सेना के जवान संजीव सिंह को अरुणाचल प्रदेश के सेला पास से गिरफ्तार कर लिया था। 

आरोपी सेना के जवान की गिरफ्तारी में पूछताछ के बाद एक बड़ा खुलासा हुआ है। मीडिया में आई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी सेना का जवान उस स्टूडेंट से प्यार में था जिसने हॉस्टल में लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाया था। आरोपी छात्रा के साथ अपनी रिलेशनशिप के बारे सिंह ने मोहाली पुलिस से पूछताछ में बताया है।

बताया जा रहा है कि सैन्यकर्मी सोशल मीडिया प्लेटफोर्म के जरिए आरोपी लड़की से मिला था। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर शेयर किए। हालांकि, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि आरोपी ने संजीव सिंह के भी वीडियो साझा किए थे या नहीं। पुलिस को सिंह के पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं।

आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था सैन्यकर्मी 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि संजीव सिंह को अरुणाचल प्रदेश से दबोचा गया। डीजीपी ने ट्वीट किया, "सेना, असम और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के सहयोग से चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मामले में अहम खुलासा। आरोपी सैन्यकर्मी संजीव सिंह को सेला दर्रे से गिरफ्तार किया गया। मोहाली की अदालत में पेशी के लिए बोमडिला के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट से उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। संदेह है कि वह आरोपी छात्रा को ब्लैकमेल कर रहा था।"

क्या है चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी MMS कांड

पंजाब के मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा पर आरोप है कि उसने करीब 60 छात्राओं की नहाते हुए वीडियो वायरल कर दी। उसने इन वीडियोज को शिमला में रहने वाले अपने दोस्त को भेजा, जिसने इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। लड़की को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में लड़कियों के बाथरूम के अंदर से वीडियो बनाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया है। इस मामले के सामने आने के बाद चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्राओं ने जबरदस्त हंगामा और विरोध प्रदर्शन किया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत