1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पहाड़ से गिरा मलबा, सैलाब में धंसी गाड़ियां... उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भयंकर तबाही

पहाड़ से गिरा मलबा, सैलाब में धंसी गाड़ियां... उत्तराखंड के चमोली में बादल फटने से भयंकर तबाही

 Published : Apr 10, 2025 11:51 am IST,  Updated : Apr 10, 2025 11:57 am IST

एक ओर जहां देश के ज्यादातर राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। वहीं उत्तराखंड में भारी बारिश और बादल फटने से प्रकृति के बड़े खतरनाक संकेत मिल रहे हैं। चमोली से बेहद डराने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं।

chamoli uttarakhand- India TV Hindi
मलबे में दबी स्कॉर्पियो। Image Source : SOCIAL MEDIA

देवभूमि उत्तराखंड के उत्तरकाशी और चमोली समेत कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है। चमोली जिले में तो बादल फटने से भयंकर तबाही मच गई है। चमोली में बादल फटने के बाद तेज बारिश हुई और कई जगह लैंडस्लाइड भी हुआ। पहाड़ दरके और पहाड़ों से पत्थर टूटकर सड़कों पर आ गए। रोड ब्लॉक हो गई, कई गाड़ियां मलबे में फंसी हैं। प्रशासन ग्राउंड पर उतरकर लोगों के रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा है।

मलबे में फंसी SUV

चमोली से बेहद डराने वाली तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें आप देख सकते हैं कि एक सफेद रंग की SUV पहाड़ के मलबे में फंसी है। अचानक पहाड़ का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे गिरा और जब तक SUV सवार लोग कुछ समझ पाते गाड़ी मलबे के बीच फंस गई। तुरंत आस-पास मौजूद लोगों ने किसी तरह SUV सवार लोगों को बाहर निकाला।

बादल फटने से सबसे ज्यादा नुकसान पहाड़ों की लाइफलाइन सड़कों को होता है। इस वक्त सड़क पर सैलाब नजर आ रहा है और दूसरी तरफ गाड़ियां नजर आ रहीं हैं जो सड़क टूट जाने के चलते आगे नहीं जा सकती। ऐसे में कई लोग फंसे हैं जिनका प्रशासन रेस्क्यू कर रहा है।

यह भी पढ़ें-

कानपुर समेत यूपी के कई जिलों में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत

गुजरात में 46 डिग्री तक पहुंचा पारा, 9 राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, बिहार-झारखंड में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत