1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: उत्तरकाशी में फटा बादल, इन इलाकों में हर ओर दिख रहे तबाही के निशान

VIDEO: उत्तरकाशी में फटा बादल, इन इलाकों में हर ओर दिख रहे तबाही के निशान

 Published : Jul 22, 2023 02:58 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 02:58 pm IST

उत्तरकाशी जिले के यमुना घाटी क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे NH-94 से सटे राजतर और उससे एक किलोमीटर दूर गंगनानी में आधी रात को बादल फट गए। इसके बाद गंगनानी और राजतर कस्बे में बारिश से हुई तबाही का मंजर हर ओर दिख रहा है।

Cloudburst in Uttarkashi- India TV Hindi
उतरकाशी के राजतर और गंगनानी मै बारिश का तांडव Image Source : VIDEO GRAB

उत्तरकाशी जिले के यमुना घाटी क्षेत्र में यमुनोत्री हाईवे NH-94 से सटे राजतर और उससे एक किलोमीटर दूर गंगनानी में आधी रात को बादल फट गए। इसके बाद बारिश का कहर इस तरह बरपा कि हर ओर बस तबाही ही तबाही दिख रही थी। भयानक बारिश के बाद दो जानवर मलवे के ढेर में दब गए तो करीब 8 से 10 मोटरसाइकिल और चार पहिया वाहन भी मलबे के ढेर में दब गए। वहीं करीब 8 से 10 लोगों ने बमुश्किल अपनी जान बचाई। 

गंगनानी और राजतर कस्बे में सबसे बुरा हाल

बारिश के कहर से अपनी जान बचाने वाले लोग बताते हैं कि रात करीब दो बजे ये घटना हुई। इसके बाद किसी तरीके से उन्होंने अपनी जान बचाई। रात को वे जहां सोए थे वह जगह सुबह मलबे के ढेर में या पूरी तरह से बह गई। वीडियो में दिख रहा मंजर गंगनानी और राजतर कस्बे का है जो यमुनोत्री हाइवे के पड़ाव भी है। बादलों के छोटे रूप पन गोले अलग-अलग हिस्सों में गिरे, जिससे करीब 12 जगह नुकसान की खबर है। कहीं 4 से 5 होटलों में मलवा जा चुका तो एक कैंप में दो कॉलेज बह गए, जबकि पांच मलवे से भर चुके हैं। राजतर कस्बे में बरसाती पानी और मलवे से टूटी दीवार के बाद पांच मजदूरों ने किसी तरीके से अपनी जान बचाई। देर रात बादल फटने के कारण बड़कोट तहसील के अंतर्गत गंगनानी में भूस्खलन का मलबा आने के कारण निर्वाणा टूरिस्ट कॉटेज क्षतिग्रस्त हुए हैं और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के परिसर में भी मलवा घुसा है। 

छाड़ा खंड में भी हुआ भूस्खलन
इसके साथ ही पुरोला के छाड़ा खंड में भी बादल फटने के कारण भूस्खलन हुआ है। भूमि कटाव और कुछ घरों और दुकानों में मलवा घुस गया। घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल देर रात प्रशासनिक टीम और एसडीआरएफ के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। इन घटनाओं में कोई जनहानि नहीं हुई है। उप जिलाधिकारी पुरोला देवानन्द शर्मा और उपजिलाधिकारी बड़कोट जितेंद्र कुमार पुलिस और प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों के साथ मौके पर मौजूद हैं।

रोकी गई यमुनोत्री धाम की यात्रा
फिलहाल यमुनोत्री धाम की यात्रा 1 दिन के लिए रोक दी गई है और यमुनोत्री की तरफ से श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर स्टे करवा दिया गया। जबकि यमुनोत्री जाने वाले यात्रियों को बड़कोट में ही रोक दिया गया है। साथी प्रशासन के साथ एसडीआरएफ फायर बिग्रेड और पुलिस के जवान आपदा क्षेत्र पर तैनात हैं। पीड़ित परिवारों को सुरक्षित स्थानों में शिफ्ट किया जा रहा है।

(रिपोर्ट- इन्दर सिंह बिष्ट)

ये भी पढ़ें-

मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री पर हमलावर हुए अशोक गहलोत, कहा- जिस तरह से पीएम ने दुख प्रकट किया...

VIDEO: फिर डूबेगी दिल्ली! हथिनी कुंड बैराज के खोले गए सभी फ्लड गेट, यमुना में डायवर्ट किया गया सारा पानी
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत