1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. VIDEO: फिर डूबेगी दिल्ली! हथिनी कुंड बैराज के खोले गए सभी फ्लड गेट, यमुना में डायवर्ट किया गया सारा पानी

VIDEO: फिर डूबेगी दिल्ली! हथिनी कुंड बैराज के खोले गए सभी फ्लड गेट, यमुना में डायवर्ट किया गया सारा पानी

 Edited By: Swayam Prakash
 Published : Jul 22, 2023 02:16 pm IST,  Updated : Jul 22, 2023 02:18 pm IST

हथिनी कुंड बैराज में अब एक बार फिर से पानी बढ़ने लगा है। लिहाजा आज सुबह हथिनी कुंड बैराज के सारे फ्लड गेट खोल दिए गए हैं और यमुना नदी में कई लाख क्यूसेक पानी डायवर्ट किया गया है।

Hathni Kund barrage- India TV Hindi
हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया कई लाख क्यूसेक पानी Image Source : VIDEO GRAB

हरियाणा के यमुना नगर में बना हथिनी कुंड बैराज इन दिनों दिल्ली के लिए मानसूनी सीजन में लगाातर आफत बहाकर ला रहा है। बीते दिनों यमुना का जलस्तर बढ़ने से हथिनी कुंड बैराज से छोड़ा गया पानी दिल्ली में घुसा और लगभग आधी राजधानी तो डुबा दिया था। खबर है कि अब एक बार फिर हथिनी कुंड बैराज में पानी उफान मारने लगा है। इसमें आज सुबह 11:00 बजे तक 2,23,000 क्यूसेक पानी हो गया, जोकि यमुना में डायवर्ट किया गया है।

कुछ ही घंटो में छोड़ा गया करीब 5 लाख क्यूसेक पानी

  • आंकड़े के मुताबिक हथिनी कुंड बैराज में आज सुबह 5:00 बजे से पानी भरना शुरू हुआ जिसके बाद 65,000 में से 44,580 क्यूसेक पानी यमुना में  डायवर्ट कर दिया गया।
  • इसके बाद सुबह 6:00 बजे 73,400 में से 54,570 क्यूसेक पानी फिर से यमुना में डायवर्ट किया गया।
  • फिर सुबह 7:00 बजे 82,200 में से 63,400  क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया।
  • सुबह 8:00 बजे 87,100 में से 68,300 क्यूसेक पानी यमुना में डायवर्ट किया।
  • सुबह 9:00 बजे 1,47,857 क्यूसेक में से सारा पानी यमुना में छोड़ा गया।
  • फिर सुबह 10:00 बजे 2,09,042 क्यूसिक पानी यमुना में डायवर्ट कर दिया गया।

अगले 60 से 72 घंटों में दिल्ली पहुंचेगा पानी

बता दें कि 13 जुलाई दोपहर 2:00 बजे 1,10,000 क्यूसेक पानी छोड़ने के बाद कम होना शुरू हो गया था, जिसके बाद  हथिनी कुंड के गेट भी डाउन कर दिया गए थे। लेकिन अब 9 दिन बाद एक बार फिर आज सुबह 11:00 बजे 2,23,000 क्यूसिक पानी बढ़ने से हथिनी कुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोल दिए गए और यमुना नदी में यह सारा पानी डायवर्ट कर दिया गया। बताया जा रहा है कि अगले 60 से 72 घंटों में हथिनी कुंड से छोड़ा गया ये सारा पानी दिल्ली तक पहुंचेगा। लिहाजा डर है कि इतने पानी के बाद कहीं ना कहीं एक बार फिर दिल्ली के निचले इलाके प्रभावित हो सकते हैं।

(रिपोर्ट- कुलवंत सिंह)

ये भी पढ़ें-

मुंबई के व्यापारी को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से आया धमकी भरा कॉल, बोला- जेल में बंद साथियों को छुड़ाने के लिए पैसे चाहिए

मणिपुर को लेकर प्रधानमंत्री पर हमलावर हुए अशोक गहलोत, कहा- जिस तरह से पीएम ने दुख प्रकट किया...
 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।