1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तराखंड: उत्तरकाशी में मंदिर में दलित युवक का घुसना बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, जलती लकड़ियों से किया हमला

उत्तराखंड: उत्तरकाशी में मंदिर में दलित युवक का घुसना बर्दाश्त नहीं कर पाए लोग, जलती लकड़ियों से किया हमला

 Published : Jan 13, 2023 09:09 am IST,  Updated : Jan 13, 2023 09:10 am IST

22 वर्षीय आयुष मंदिर गया था तब रात भर उच्च वर्ग के कुछ लोगों ने मंदिर में उसके साथ मारपीट की, उसे बांध दिया और जलती लकड़ियों से उसकी पिटाई की।

मंदिर में प्रवेश करने...- India TV Hindi
मंदिर में प्रवेश करने पर दलित युवक पर जलती लकड़ियों से हमला Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

देहरादून: उत्तरकाशी जिले के मोरी क्षेत्र के सालरा गांव में एक दलित युवक जब पूजा करने के लिए मंदिर में दाखिल हुआ तो लोगों के एक समूह ने जलती लकड़ियों से उस पर हमला किया। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना 9 जनवरी की है जब बैनोल गांव निवासी 22 वर्षीय आयुष मंदिर गया था। पीड़ित द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार रात भर उच्च वर्ग के कुछ लोगों ने मंदिर में उसके साथ मारपीट की, उसे बांध दिया और जलती लकड़ियों से उसकी पिटाई की।

मंदिर में प्रवेश करने से नाराज थे हमलावर

आयुष को 10 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए उच्चतर स्वास्थ्य केंद्र स्थानांतरित कर दिया गया। आयुष ने अपनी शिकायत में कहा है कि हमलावर इसलिए नाराज थे कि दलित होने के बावजूद उसने मंदिर में प्रवेश किया।

मामले की हो रही जांच
उत्तरकाशी के पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने बताया कि आयुष की शिकायत के आधार पर घटना के संबंध में पांच ग्रामीणों के खिलाफ अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि क्षेत्राधिकारी (ऑपरेशन) प्रशांत कुमार को मामले की जांच का जिम्मा सौंपा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत