1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम, पहाड़ों पर आज हो सकती है बर्फ़बारी

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड और कोहरे का सितम, पहाड़ों पर आज हो सकती है बर्फ़बारी

 Published : Dec 26, 2022 07:47 am IST,  Updated : Dec 26, 2022 07:47 am IST

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में सर्द और कोहरा अपने पीक पर है। कल रविवार को साल का सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। दिल्ली-NCR में रविवार को दिन में 4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में कोहरा - India TV Hindi
दिल्ली में कोहरा Image Source : FILE

देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में शीतलहर गंभीर होती जा रही है। दिनप्रतिदिन स्थिति बिगड़ती ही जा रही है। इसके ऊपर कोहरा और भी सितम ढहा रहा है। सर्दी और ठिठुरन की वजह से लोग परेशान हैं। सड़कों पर विजिबिलटी बिलकुल शून्य है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर भारत में अगले चार से पांच दिनों तक यही हाल रहेगा। सुबह और शाम कोहरा छाया रहेगा। हालंकि दिन में धूप निकलेगी लेकिन गलन और ठिठुरन में कोई कमी नहीं आएगी।

दिल्ली-एनसीआर लिपटा कोहरे की चादर में 

दिल्ली में ठंड अपने पीक पर है। रविवार को यहां सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। इसके साथ ही पूरे दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाया हुआ है। जिसकी वजह से DND और यमुना एक्सप्रेस वे पर विजिबिलटी बहुत ही कम है। मौसम विभाग ने बताया कि आज सोमवार को न्यूनतम तापमान 4 डिग्री मापा गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। 

ठंड से बचने के लिए आग तापते लोग
Image Source : FILEठंड से बचने के लिए आग तापते लोग

शिमला समेत कई जगहों पर हो सकती है बर्फ़बारी 

इस समय सैलानियों और पर्यटकों से भरा हुआ हिमाचल प्रदेश भी कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। लाहौल के केलांग में रविवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। यहां का न्यूनतम पारा शून्य से 10.8 डिग्री नीचे लुढ़क गया। अधिकतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मनाली समेत प्रदेश के सात क्षेत्रों का पारा शून्य से नीचे चला गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार और 29 दिसंबर को शिमला समेत ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों के लिए कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ों पर बर्फ़बारी
Image Source : FILEपहाड़ों पर बर्फ़बारी

वाहन चालकों के लिए जारी हुई चेतावनी 

घने कोहरे और ठंड की वजह से सड़कों पर विजिबिलटी बहुत ही कम है। किसी वाहन के आगे कौन सा वाहन कितनी दूरी पर चल रहा है यह अनुमान लगाना भी बड़ा मुश्किल है। तमाम परेशानियों और कोहरे की वजह से हो रहे हादसों की वजह से ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों को चेतवानी जारी की है। पुलिस ने कहा है कि कोहरे में यात्रा करने से बचिए। अगर यात्रा करनी भी पड़ रही है तो वाहन को नियंत्रित गति में चलाएं। साथ ही डिपर का उपयोग अवश्य करें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत