1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. India TV Poll Result: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी I.N.D.I.A. गठबंधन के टूटने की शुरुआत है?, इंडिया टीवी पोल में हैरान करने वाले आंकड़े

India TV Poll Result: सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी I.N.D.I.A. गठबंधन के टूटने की शुरुआत है?, इंडिया टीवी पोल में हैरान करने वाले आंकड़े

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 29, 2023 02:56 pm IST,  Updated : Sep 29, 2023 03:03 pm IST

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन में दरार आने की अकटलों के बीच इंडिया टीवी ने एक पोल चलाया। इसके जरिए लोगों ने अपनी राय दी है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

विपक्षी गठबंधन में दरार को लेकर लोगों की राय- India TV Hindi
विपक्षी गठबंधन में दरार को लेकर लोगों की राय Image Source : FILE PHOTO

पंजाब में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी के बाद विपक्षी गठबंधन इंडिया (I.N.D.I.A) में दरार आने की अटकलें तेज हो गई हैं। दरअसल, पंजाब में आम आदमी पार्टी यानी AAP की सरकार है। इंडिया गठबंधन में आप और कांग्रेस एक दूसरे के पार्टनर भी हैं। ऐसें में पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी के बाद दोनों पार्टियां एक दूसरे के आमने-सामने आ गई हैं। सुखपाल सिंह खैरा को सात साल पुराने एक मामले में पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामले को लेकर विपक्षी गठबंधन पर असर दिख सकता है। इसे लेकर इंडिया टीवी ने एक पोल चलाया, जिसमें लोगों ने अपनी राय दी है, जिसके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 

6601 लोगों ने रखी अपनी राय

इंडिया टीवी के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर हमने जनता से पूछा था, "क्या पंजाब में कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा की गिरफ्तारी I.N.D.I.A. गठबंधन के टूटने की शुरुआत है?"  इसके लिए जवाब में हमने 'हां', 'नहीं' और 'कह नहीं सकते' के विकल्प दिए थे। पोल पर कुल 6601 लोगों ने अपना जवाब दर्ज कराया, जिसके नतीजे हैरान करने वाले हैं। 81 फीसदी लोगों ने इंडिया गठबंधन के टूटने की बात कही है। 15 फीसदी लोगों का मानना है कि कांग्रेस और आप के आमने-सामने आने के बाद भी इंडिया गठबंधन में दरार नहीं आएगी। इसके अलावा 4 फीसदी लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने इस सवाल पर कुछ कह नहीं सकते विकल्प को चुनना बेहतर समझा।

विपक्षी गठबंधन में दरार को लेकर लोगों की राय
Image Source : INDIATVविपक्षी गठबंधन में दरार को लेकर लोगों की राय

2015 मामले में हुई है गिरफ्तारी

गौरतलब है कि 2015 के मामले में पंजाब पुलिस ने सुखपाल सिंह खैरा को गिरफ्तार किया है। यह मामला ड्रग्स से जुड़ा है। 2015 में जलालाबाद सदर थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। खैरा को दूसरी बार गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले उन्हें 2021 में ड्रग्स से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में उन्हें 2022 में उन्हें जमानत मिली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत