1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के हमशक्ल को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी खा गए धोखा, देखें VIDEO

भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के हमशक्ल को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ता भी खा गए धोखा, देखें VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jan 05, 2023 10:01 pm IST,  Updated : Jan 05, 2023 10:01 pm IST

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब बागपत के रास्ते मेरठ जा रही थी तो एक शख्स लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया क्योंकि वह बिल्कुल राहुल गांधी की तरह दिखता था। इस शख्स का नाम फैसल चौधरी है और वह मेरठ का रहने वाला है।

Rahul Gandhi News - India TV Hindi
राहुल गांधी के हमशक्ल फैसल चौधरी Image Source : ANI

नई दिल्ली: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में उनका हमशक्ल देखा गया है। इस शख्स को देखकर हर कोई हैरान है क्योंकि इस शख्स की न केवल शक्ल राहुल गांधी से मिलती है, बल्कि उसका स्टाइल भी राहुल की तरह ही है। ये शख्स जब भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुआ तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए पहले तो पहली बन गया। हालांकि बाद में सबको समझ आया कि ये राहुल गांधी का हमशक्ल है। इस शख्स का वीडियो भी सामने आया है। 

कौन हैं राहुल गांधी के हमशक्ल 

राहुल गांधी की तरह दिखने वाले इस शख्स का नाम फैसल चौधरी है और वह मेरठ के रहने वाले हैं। फैसल कांग्रेस के कार्यकर्ता हैं और कहते हैं कि लोग उनके साथ फोटो खिंचवाकर कहते हैं कि वो राहुल गांधी की तरह दिखते हैं। फैसल 4 और 5 जनवरी को भारत जोड़ो यात्रा में उस वक्त शामिल हुए, जब ये बागपत के रास्ते मेरठ की तरफ जा रही थी।

 

कब से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई थी और आखिर में ये जम्मू कश्मीर में खत्म होगी। ये यात्रा 12 राज्यों से होकर जम्मू कश्मीर तक जाएगी, जिसमें राहुल गांधी अब तक तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा पैदल चल चुके हैं। अब ये यात्रा करीब 350 किलोमीटर की ही बची है।  

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत