1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदू एक्टिविस्ट चक्रवर्ती सुलिबेले का विवादित बयान, कहा- 'अब दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने धर्म में लाएं'

हिंदू एक्टिविस्ट चक्रवर्ती सुलिबेले का विवादित बयान, कहा- 'अब दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने धर्म में लाएं'

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Malaika Imam
 Published : Mar 11, 2025 09:27 am IST,  Updated : Mar 11, 2025 09:27 am IST

लेखक और हिंदू एक्टिविस्ट चक्रवर्ती सुलिबेले ने धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि घर वापसी की बात की जाए।

चक्रवर्ती सुलिबेले- India TV Hindi
चक्रवर्ती सुलिबेले

कर्नाटक के मंगलुरु के दक्षिण कन्नडा जिले में हाल ही में हिंदू संगठन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में लेखक और हिंदू एक्टिविस्ट चक्रवर्ती सुलिबेले ने धर्मांतरण और लव जिहाद को लेकर एक विवादित बयान दिया है। सुलिबेले ने कहा कि अब समय आ गया है कि धर्मांतरण के बजाय घर वापसी की बात की जाए। उन्होंने कहा कि अब लव जिहाद के बजाय दूसरे धर्मों की लड़कियों को अपने धर्म में लाना चाहिए।

"दूसरे धर्म की लड़कियों को लाने की जरूरत"

अपने भाषण में चक्रवर्ती सुलिबेले ने यह तक कहा, "लव जिहाद पर चर्चा के बजाय अब दूसरे धर्म की लड़कियों को अपने धर्म में मिलाने की जरूरत है। धर्मांतरण की बात छोड़कर हमें एग्रेसिव तरीके से घर वापसी करवानी चाहिए। इसके लिए युवाओं को ट्रेनिंग दी जानी चाहिए।"

"अब बदलाव का समय है"

उन्होंने आगे कहा, "धर्मांतरण हो रहा है, यह कब तक कहते रहेंगे? अब बदलाव का समय है, अब घर वापसी के बारे में बात करेंगे। इसने धर्म बदला दिया, उसने धर्म बदल दिया, कहकर मुझे ये VHP के दूसरे नेताओं को फोन करने की जरूरत नहीं है। आप खुद जाकर उनका घर वापसी करवाइए। हमें युवाओं को इसके लिए प्रशिक्षण देना होगा।"

"हमारे युवा अब घर वापसी की रील बनाएं"

उन्होंने कहा, "करना कुछ नहीं है, ऐसे व्यक्ति को मंदिर में ले जाकर हाथ जोड़कर उससे कहलवाना है कि मुझसे गलती हो गई। पता नहीं हमारे युवा किस-किस की रील बनाते हैं, अब घर वापसी की रील बनाएं। लव जिहाद की बातें कब तक करते रहेंगे, अब इसे भी बदलने की बात करते हैं।"

"दूसरे धर्मों की ओर भी देखना शुरू कीजिए"

चक्रवर्ती सुलिबेले ने यह भी कहा, "समाज के युवाओं से मैं कहना चाहता हूं कि अगर अपने धर्म में लड़की नहीं मिल रही है, तो ऐसा कब तक कहते रहोगे, अब दूसरे धर्मों की ओर भी देखना शुरू कीजिए।"

ये भी पढ़ें-

ट्रेन के दो डिब्बों के बीच मिला नवजात का खून से सना शव, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के पास की घटना

VIDEO: "आलू में भगवान की छवि", दूर-दूर से दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु, मंदिर के महंत ने दी जानकारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत