1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गोवा से गिरफ्तार, ड्रग्स सिंडिकेट चलाने का है आरोप

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गोवा से गिरफ्तार, ड्रग्स सिंडिकेट चलाने का है आरोप

 Reported By: Sachin Chaudhary Edited By: Mangal Yadav
 Published : Oct 29, 2025 11:22 am IST,  Updated : Oct 29, 2025 11:32 am IST

पटनाः दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गोवा से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि दानिश भारत में ड्रग्स सिंडिकेट चलाता है। गोवा में होने वाली यह गिरफ्तारी NCb मुंबई के जरिए हुई।

 दानिश चिकना - India TV Hindi
दानिश चिकना Image Source : REPORTER

दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गोवा से गिरफ्तार किया गया है। दानिश चिकना का असली नाम दानिश मर्चेंट है लेकिन वह अपने उपनाम से ही चर्चित है। आरोप है कि दानिश भारत में ड्रग्स सिंडिकेट चलाता है। गोवा में होने वाली यह गिरफ्तारी NCB मुंबई के जरिए हुई। 

इससे पहले दानिश चिकना को दिसंबर 2024 में गिरफ्तार किया गया था। मुंबई में ड्रग ऑपरेशन के सिलसिले में उसे एनबीसी ने गिरफ्तार किया था। मर्चेंट कथित तौर पर मुंबई के डोंगरी इलाके में दाऊद इब्राहिम के ड्रग ऑपरेशन को मैनेज करता था।

पहले भी ड्रग्स के सिलसिले में गिरफ्तार हो चुका है चिकना

 मोस्ट-वांटेड क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम के साथी दानिश मर्चेंट उर्फ ​​दानिश चिकना को मुंबई में ड्रग ऑपरेशन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब मर्चेंट किसी ड्रग रैकेट से जुड़ा है। 2021 में मर्चेंट को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने गिरफ्तार किया था और उसके पास 200 ग्राम हशीश मिली थी। 

NCB ने उस पर ड्रग से जुड़े दो मामलों में आरोप लगाया था। NCB ने मार्च 2021 में मुंबई में एक ड्रग लैब की जांच की थी। मर्चेंट, जिस पर ऑपरेशन में शामिल होने का आरोप था, राजस्थान भाग गया था। दाऊद इब्राहिम के साथियों चिंकू पठान और आरिफ भुजवाला से पूछताछ के बाद उसका नाम सामने आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत