1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भूटान से वापस लौटे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले, आज शाम को होगी सुरक्षा कमेटी की बैठक

भूटान से वापस लौटे PM मोदी, दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले, आज शाम को होगी सुरक्षा कमेटी की बैठक

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : Nov 12, 2025 02:18 pm IST,  Updated : Nov 12, 2025 03:02 pm IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भूटान की यात्रा को पूरा कर के वापस लौट आए हैं। दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद आज बुधवार को पीएम मोदी सुरक्षा कमेटी की बैठक करेंगे।

pm modi delhi blast ccs meeting- India TV Hindi
दिल्ली ब्लास्ट के घायलों से मिले पीएम मोदी। Image Source : REPORTER

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को भूटान की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा से वापस आ गए हैं। बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार को भूटान के चतुर्थ नरेश जिग्मे सिंग्ये वांगचुक के 70वें जन्मदिन समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। अब जानकारी सामने आई है कि पीएम मोदी ने LNJP अस्पताल में जाकर दिल्ली ब्लास्ट के घायलों के मुलाकात की है। घायलों से मुलाकात करते हुए पीएम मोदी की तस्वीर भी सामने आई है। इसके  बाद पीएम मोदी आज बुधवार को शाम 5.30 बजे से कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानी सुरक्षा कमेटी (CCS) की बैठक में शामिल होंगे। दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के बाद ये बैठक अहम मानी जा रही है।

सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा होगी

भारत की राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास ब्लास्ट के बाद सरकार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में आज शाम कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की बैठक होने वाली है जिसमें सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जाएगी। CCS के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक होगी। ये मीटिंग आज शाम साढ़े 5 बजे से प्रधानमंत्री के आवास 7 लोक कल्याण मार्ग पर होगी। मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षा एजेंसियों के साथ समीक्षा के बाद दिल्ली धमाके की जांच NIA को सौंप दी थी।

दिल्ली ब्लास्ट पर क्या बोले थे पीएम मोदी?

पीएम मोदी ने भूटान से दिल्ली ब्लास्ट के मुद्दे पर भी कड़ा संदेश दिया था। पीएम मोदी ने कहा था- "दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। मैं भूटान बहुत भारी मन से आया हूं। पूरी रात इस घटना की जांच से जुड़ी एजेंसियों के साथ में मीटिंग करता रहा। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। मैं पीड़ित परिवारों का दर्द समझा हूं। एजेंसियां इस साजिश की तह तक जाएंगी। किसी भी साजिशकर्ता को बख्शा नहीं जाएगा।" पीएम मोदी ने साफ तौर पर अंग्रेजी में भी कहा- 'All those responsible will be brought to justice'

ये भी पढ़ें- दिल्ली ब्लास्ट के बाद पाकिस्तान में दहशत, एक्सपर्ट ने कहा- 'भारत कर सकता है कार्रवाई'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत