1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में ब्रिटिश युवती से रेप, अन्य युवक ने छेड़छाड़ भी की, दोनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में ब्रिटिश युवती से रेप, अन्य युवक ने छेड़छाड़ भी की, दोनों आरोपी गिरफ्तार

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 13, 2025 11:11 am IST,  Updated : Mar 13, 2025 11:30 am IST

दिल्ली में एक ब्रिटिश युवती से रेप का मामला सामने आया है। एख अन्य युवक ने युवती के साथ छेड़छाड़ भी की है। पुलिस ने इस घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

सांकेतिक फोटो।- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : PTI/PEXELS

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर से रेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कथित रेप की ये घटना एक ब्रिटिश युवती के साथ हुई है। ब्रिटिश युवती ने आरोप लगाया है कि वह सोशल मीडिया पर एक दोस्त से मिलने भारत आई थी। इस दौरान युवक ने होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। ब्रिटिश युवती ने एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया है। इस घटना से जुड़े दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई

दरअसल, पीड़ित महिला ने दिल्ली पुलिस को बताया कि युवक से उसकी सोशल मीडिया के जरिये बातचीत शुरू हुई। इसके बाद युवती उससे मिलने के लिए इंडिया आई। युवती ने ही दिल्ली के महिपालपुर में होटल में रूम भी बुक करवाया था। मंगलवार को युवक और युवती दोनों होटल में पहुंचे। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही युवती को लगा कि युवक उसके साथ गलत करने की कोशिश कर रहा है। इस दौरान दोनों में झगड़ा भी हुआ। इसके बाद आरोपी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया।

एक अन्य युवक ने छेड़छाड़ की

दिल्ली में ब्रिटिश युवती ने रेप के साथ ही एक अन्य युवक पर छेड़छाड़ की भी आरोप लगाया है। युवती ने पुलिस को दी गई जानकारी में बताया है कि घटना के दौरान युवती ने चिल्लाया और होटल के रिसेप्शन तक पहुंच गई। तभी एक और युवक उसे लिफ्ट से रूम तक ले जा रहा था तो उसने युवती के साथ छेड़छाड़ की।

दोनों आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में ब्रिटिश युवती से रेप के मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। दिल्ली पुलिस ने रेप और छेड़छाड़ मामले में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने भारत में ब्रिटिश हाई कमीशन को भी इस घटना के बारे में जानकारी दे दी है।

ये भी पढ़ें- दिल्ली में सरेआम दो नाबालिगों को मारा चाकू, तमाशा देखते रहे लोग, देखें दर्दनाक Video

"जब तक मर न जाए तब तक पीटो", शादी में बहस करना शख्स को पड़ा महंगा, पुलिस ने बचाई जान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत