1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ मीटिंग, मंत्री आशीष सूद भी रहे मौजूद

Delhi Blast: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ मीटिंग, मंत्री आशीष सूद भी रहे मौजूद

 Updated : Nov 13, 2025 09:55 pm IST

Delhi Blast Live: राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए बम ब्लास्ट से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। देश में बड़े धमाकों की बहुत बड़ी प्लानिंग थी। सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि अयोध्या-प्रयागराज समेत कई जगह आतंकियों के निशाने पर थे।

Delhi Blast Live- India TV Hindi
दिल्ली ब्लास्ट की जांच जारी। Image Source : PTI

Delhi Blast Live: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को हुए ब्लास्ट के मामले की जांच लगातार जारी है। इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है और 20 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है। इस धमाके को लेकर बड़ी संख्या में संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। धमाके के 48 घंटे के अंदर सरकार ने इसे एक्ट ऑफ टेरर यानी आतंकी घटना करार दिया है। कैबिनेट के प्रस्ताव में इसे जघन्य आंतकी कृत्य करार दिया गया है और कहा गया है कि इस हमले को अंजाम देने वाले, इसकी साज़िश रचने वालेजो भी इसमें शामिल हैं, सबको न्याय के कठघरे में लाया जाएगा। आइए जानते हैं कि इस बारे में और क्या अपडेट सामने आए हैं हमारे इस Live Blog में...

Delhi Blast:

Auto Refresh
Refresh
  • 4:45 PM (IST)
    Posted by Mangala Yadav

    रेखा गुप्ता के साथ अमित शाह की मीटिंग

    दिल्ली ब्लास्ट के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता और दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद के साथ बैठ की। ये मीटिंग कर्तव्य भवन में हुई।

     

  • 2:02 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    आरिफ के परिवार ने निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की

    खगुंड काजीगुंड के एक मेडिकल छात्र मोहम्मद आरिफ मीर का परिवार यह जानने के बाद स्तब्ध रह गया और टूट गया है कि उसे डॉ. शाहीन से जुड़े मामले में उत्तर प्रदेश आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) ने हिरासत में लिया था। आरिफ़ की माँ, जो स्पष्ट रूप से व्यथित दिख रही थी, ने कैमरे पर आने से इनकार कर दिया, लेकिन दृढ़ता से अपने बेटे की बेगुनाही का बचाव किया। "मेरा बेटा निर्दोष है। वह छोटी-छोटी बातों पर भी डर जाता है कि वह इस तरह की किसी भी चीज में कैसे शामिल हो सकता है? परिवार ने अधिकारियों से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की अपील की है और उम्मीद जताई है कि जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी, जिससे आरिफ का नाम साफ हो जाएगा।

  • 1:10 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डॉ आरिफ़ को जाँच टीम ने हिरासत में लिया

    ATS टीम के रवाना होते ही कानपुर पुलिस टीम भी डॉ आरिफ़ के उस किराए के फ्लैट में जांच हेतु पहुँची और मकानमालिक कंन्हैया लाल से जानकारी जुटाई। इस दौरान मकान मालिक और डॉ. के बीच हुए रेंट एग्रीमेंट के साथ साथ कई दस्तावेज और जनकारी एकत्र की है। फिलहाल इस पूरे मामले पर किसी भी अधिकारी का कोई ऑफिशियल बयान नही आया है। लेक़िन कार्डियोलॉजी विभाग, मकान मालिक, और पड़ोसियों ने इस बात की पुष्टि की है कि डॉ आरिफ़ को जाँच टीम ने हिरासत में लिया है। 

  • 1:09 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कानपुर से डॉ आरिफ को पकड़ा गया

    कानपुर अपडेट - यूपी ATS ने देर रात कानपुर के कार्डियोलॉजी अस्पताल से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग के रहने वाले और विभाग में MD कर रहे डॉ आरिफ़ को उसके अशोक नगर स्थित किराए के फ्लैट से उठाया है। सूत्र बताते है कि हिरासत में लेने के बाद यूपी ATS डॉ आरिफ़ को लखनऊ ले गयी है, वहां से पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाएगी। 

  • 12:10 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    जैश ए मोहम्मद ने डॉ शाहीन को दिया था मैडम सर्जन का कोड

    डॉ शाहीन पर खुलासा.. जैश ए मोहम्मद ने दिया था मैडम सर्जन का कोड.. शाहीन को मैडम सर्जन का दिया गया नाम। शाहीन से इस ऑपेरशन में जुड़े सभी साथी और जैश ए मोहम्मद से जुड़े आतंकी मैडम सर्जन कह कर बुलाते थे.. ऑपेरशन हमदर्द को अंजाम देने में जुटी थी जैश ए मोहम्मद की मैडम सर्जन। युवा मुस्लिम लड़कियों और मुस्लिम महिलाओं से हमदर्दी दिखा कर दहशतगर्दी की तरफ ले जाने वाले ऑपेरशन का नाम रखा गया था ऑपरेशन हमदर्द।

  • 12:10 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यूपी एटीएस की रडार पर Team D

     यूपी एटीएस की रडार पर Team D.. शाहीन की Team D हुई डिकोड.. Team D में मौजूद थे शाहीन के डॉक्टर साथी.. जैश ए मोहम्मद को भेजे गए संदेश में Team D का जिक्र.. शाहीन के Chatbox में किया गया था Team D का जिक्र..

  • 12:09 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डॉ. परवेज़ का बैंक अकाउंट डिटेल खंगाल रही है एजेंसी.

    डॉ. परवेज़ का बैंक अकाउंट डिटेल खंगाल रही है एजेंसी.. डॉ आरिफ जिसे बीते कल कानपुर से हिरासत में लिया गया है उसका भी बैंक अकाउंट डिटेल खंगाल रही है एजेंसी.. सहारनपुर में कई संदिग्धों के बैंक अकाउंट डिटेल खंगाला जा रही है

  • 12:00 PM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल जारी

    लखनऊ पुलिस ने भी आतंकियों और उनके नजदीकियों की ATS और खुफिया एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है.. लखनऊ पुलिस ने अलग अलग टीमों का भी गठन किया जो संदिग्ध व्यक्तियों की पड़ताल करेंगी। इन टीमों को ATS और खुफिया विभाग के द्वारा दिए गए नामों संभावित ठिकानों पर पड़ताल करने और निगरानी का जिम्मा सौंपा गया है। इन 18 संदिग्ध लोगों की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है।

  • 11:59 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यूपी के 18 संदिग्ध एजेंसियों की नजर पर

    यूपी के 18 संदिग्ध है एजेंसियों की नजर पर.. जांच एजेंसियां बीते 3–4 सालों में यूपी की जेलों से छूटे संदिग्ध आतंकियों का कॉल डिटेल, बैंक लेनदेन, इंटरनेट मीडिया पर गतिविधियों को खंगाल रही है। शाहीन का लखनऊ के खंदारी बाजार इलाके से संबंध निकलने के बाद आस-पास के इलाकों पर भी एजेंसियां निगरानी कर रही है। वहीं, दूसरी तरफ 18 ऐसे लोगों पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है.. जिनका नाम कभी आतंक से जुड़े होने के सामने आया था उनका पूरा ब्यौरा खंगाला जा रहा है।

  • 11:49 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    सहारनपुर, शामली और मेरठ इलाके में कई संदिग्धों से पूछताछ

    यूपी में अधिकारी सहारनपुर, शामली और मेरठ इलाके में कई संदिग्धों से पूछताछ कर रही है.. डॉक्टर आदिल के नजदीकी लोगों से पूछताछ. लगातार यूपी एटीएस की कई ठिकानों पर छापेमारी जारी. 

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डॉ परवेज़ के घर से 10 मोबाइल फोन,एक टेबलेट,एक लेपटॉप,हार्डडिस्क मिली

    सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को डॉ परवेज़ के घर से 10 मोबाइल फोन,एक टेबलेट,एक लेपटॉप,हार्डडिस्क मिली है। लैपटॉप,टेबलेट और हार्ड डिस्क को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज गया है और डिलीट की गए डेटा को निकाला जा रहा है। जो मोबाइल मिले है उनमें से कई कीपैड के फोन है और कई स्मार्टफोन, मोबाइल में जो सिम लगे हैं वो अलग अलग नाम और पते पर है। अब इन मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।

  • 11:46 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा कैसे बने डॉ शाहीन और डॉ परवेज़

    लखनऊ - सूत्रों के मुताबिक - डॉ शाहीन और डॉ परवेज़ ने शुरू में ऑनलाइन ऐसे वीडियो देखें जो जिहाद के बारे में बताते थे। धीरे धीरे इन वीडियो का इतना असर हुआ कि ये सेल्फ radicalised हो गए। बाद में ये भाई बहन डॉ मुज़म्मिल के संपर्क में आये और बड़े आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा बन गए। सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर परवेज़ के यहां से मिले मोबाइल फोन और लैपटॉप की शुरुआती जांच से पता चलता है कि डॉ परवेज़ जो भी कॉल करता था या मैसेज भेजता उसे फौरन डिलीट कर देता था। 

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अब तक पुलिस 3 गाड़ियों का पता लगा चुकी है

    पुलिस द्वारा चौथी गाड़ी की तलाश की जा रही हैं...अब तक पुलिस 3 गाड़ियों का पता लगा चुकी है जिसमें। पहली गाड़ी लेडी डॉक्टर शाहीन की थी जिसमें से हथियार बरामद हुए थे उसके बाद दूसरी गाड़ी i20 थी। जो ब्लास्ट में खत्म हो गई जबकि तीसरी गाड़ी इको स्पोर्ट्स को कल शाम हरियाणा से ही बरामद कर लिया गया था। अब चौथी गाड़ी की तलाश है जिसको ब्रेजा बताया जा रहा है.. 

  • 11:45 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    शोपियां पुलिस ने चलाया व्यापक तलाशी अभियान

    शोपियां पुलिस ने बताया- "आतंकी पारिस्थितिकी तंत्र और इसकी सहायक संरचनाओं को नष्ट करने के अपने निरंतर अभियान में, शोपियां पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) और जम्मू और कश्मीर नेशनल फ्रंट के सदस्यों और सहयोगियों से जुड़े जिले भर में कई स्थानों पर व्यापक तलाशी ली।"

  • 11:25 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    6 दिसंबर को अयोध्या में थी आतंकी हमले की साजिश

    सूत्रों के मुताबिक, 6 दिसंबर को अयोध्या में थी आतंकी हमले की साजिश। अयोध्या में सीरियल ब्लास्ट का था प्लान। अयोध्या था यूपी में टारगेट no 1 था।

  • 11:23 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    आदिल की शादी में शामिल हुए लोगों से जांच एजेंसियां करेगी पूछताछ

    आदिल की शादी का कार्ड भी सामने आया... आदिल की शादी 4 अक्टूबर को कश्मीर में हुई थी... आदिल उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में अंबाला रोड पर फेमस मेडिकेयर अस्पताल में काम करता था.. शादी की छुट्टी लेकर वो कश्मीर गया था.. शादी में अस्पताल के डॉक्टर और कुछ स्टाफ मेंबर भी गए थे.. ये सभी एजेंसियों की राडार पर है.. इसके अलावा कश्मीर के जो लोग शादी में शामिल हुए थे एजेंसी उनकी लिस्ट बना रही है। दरअसल जांच एजेंसियां ये जानना चाहती है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि शादी में इस मॉड्यूल से जुड़ा कोई और शख्स तो शामिल नहीं हुआ था.. 7 नवंबर को आदिल गिरफ्तार हुआ..

  • 11:21 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कानपुर में आरिफ से पूछताछ जारी

    कानपुर, उत्तर प्रदेश: दिल्ली आतंकी विस्फोट मामले में कॉलेज के एक छात्र आरिफ से पूछताछ की जा रही है, इस पर एलपीएस इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड कार्डियक सर्जरी, कानपुर के सीएमएस का कहना है, "डॉ आरिफ कार्डियोलॉजी प्रथम वर्ष का छात्र है। उसने 2-3 महीने पहले काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश लिया था। वह कैंपस में नहीं रहता है, वह बाहर रहता है। शाम 7:00 बजे हमें बताया गया कि एक टीम ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया है। वह कश्मीर से है... मेरे पास नहीं है।" इसके पहले भी ऐसा कोई व्यवहार या कोई शिकायत थी, हमें इसकी जानकारी नहीं है। हमें नहीं पता कि वह किसके साथ रहता है। हमें किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं है।''

  • 11:20 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    BREZZA कार की तलाश जारी

    दिल्ली पुलिस को एक और कार की तलाश है। ये तलाश BREZZA कार की है। एक कार में धमाका हुआ.. एक कार गायब थी उमर की जो फरीदाबाद में मिली, अब तीसरी कार की तलाश हो रही है।

     

     

     

  • 11:19 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    फरीदाबाद से फहीम नाम का एक व्यक्ति गिरफ्तार

    फरीदाबाद से फहीम नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फहीम आतंकी उमर का जानकार है। जानकारी के अनुसार, फहीम ने फरीदाबाद के कंदावली गांव में एक लाल रंग की ईकोस्पोर्ट कार पार्क की थी। गौर करने वाली बात यह है कि कार पार्क करते समय फहीम के साथ एक अज्ञात महिला भी मौजूद थी। पुलिस अब महिला की पहचान और फहीम की गतिविधियों की जांच में जुटी है। सुरक्षा एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं, इलाके में जांच और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

  • 10:55 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    तुर्की में मिली ब्लास्ट से जुड़े हैंडलर की लोकेशन

    दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े हैंडलर की लोकेशन तुर्की की राजधानी Ankara की बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक मार्च 2022 में कुछ लोग भारत से Ankara गए थे शक है कि उसी दौरान इनका ब्रेन वॉश किया गया था।

  • 10:35 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कई लोग हिरासत में हैं

    फरीदाबाद में स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी में एजेंसीज पूछताछ कर रही हैं कई लोग हिरासत में हैं

  • 10:31 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    तीसरी गाड़ी का सर्च जारी

    मवई गांव में तीसरी गाड़ी का सर्च चल रहा है - दो थानो की टीम बताई गई है

  • 10:31 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कई मुस्लिम इलाकों में पुलिस और क्राइम ब्रांच की छापेमारी

    सूत्रों से सामने आई जानकारी के मुताबिक, फरीदाबाद के आस-पास के कई मुस्लिम इलाकों में हरियाणा पुलिस और क्राइम ब्रांच की छापे मारी शुरू हुई।

  • 10:12 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मुंह छुपा कर हिजाब पहन कर आई थी डॉ शाहीन

    जहां से एक्सप्लोसिव बरामद हुआ उस कमरे में डॉ शाहीन तीन बार गई थी। मौलाना इश्तियाक की बीवी ने इंडिया टीवी को बताया  की तीन बार एक औरत मुजम्मिल के कमरा किराए पर लेने के बाद यहां आई थी। जब उसे फोटो दिखाई तो उसने कंफर्म किया कि डॉक्टर शाहीन ही वो औरत थी ...  मगर वो अपना मुंह छुपा कर हिजाब पहन कर आई थी

  • 9:34 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डायरी में 8 से 12 नवंबर का जिक्र

    डायरी और नोटबुक में कोड वर्ड्स का इस्तेमाल किया गया है। डायरी में 8 से 12 नवंबर का जिक्र है, जो ये संकेत देता है कि उस बीच कुछ प्लान था। सूत्रों ने बताया कि डायरी में करीब 25 लोगों के नाम भी मिले है..जो ज्यादातर जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के है...अब ये पुलिस की जांच के दायरे में है..

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उमर के रूम नंबर चार और मुजम्मिल के रूम नंबर 13 से मिली डायरी

    ये डायरी डॉक्टर उमर के रूम नंबर चार और मुजम्मिल के रूम नंबर 13 से मिली है...इसके अलावा पुलिस को एक डायरी मुजम्मिल के उस कमरे से भी मिली है जहां से पुलिस ने धौज में 360 किलो विस्फोटक बरामद किया था और ये अलफलाह यूनिवर्सिटी से महज 300 मीटर की दूरी पर है.. 

  • 9:33 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मुज्जमिल और उमर के कमरे से मिली डायरी

    मुज्जमिल और उमर के कमरे से मिली डायरी और नोटबुक से बड़ा खुलासा हुआ है। ये काफी समय से आतंक की साजिश रच रहे थे आतंकी। इन्हें सोची समझी सजिश की तहत आतंकी वारदात को अंजाम देना था। सुरक्षा एजेंसी के हाथ लगी है डॉक्टर उमर और डॉक्टर मुजम्मिल की डायरी, जिससे अब दिल्ली धमाका के कई सवालों के जवाब मिलने की संभावना है....

  • 9:31 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    फरीदाबाद में दो घरों के लोगों से पूछताछ जारी

    फरीदाबाद - खंदावली गांव में जिस जगह लाल इको स्पोर्ट्स गाड़ी खड़ी है, वहां दो घर हैं - एक उमर के ड्राइवर की बहन का घर है. दूसरा ड्राइवर का रिश्तेदार है - दोनों घरों के लोगों से पूछताछ जारी है

  • 9:17 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    11 साल में 5 बार बिक चुकी है कार

    दिल्ली में ब्लास्ट हुई कार पिछले 11 साल में 5 बार बिक चुकी है। 

  • 9:15 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    मुज़म्मिल आतंकी संगठन Ansar Ghazwat-ul-Hind की विचारधारा से प्रभावित हुआ

    आरोपी डॉ. मुज़म्मिल 2021-22 के दौरान आतंकी संगठन Ansar Ghazwat-ul-Hind की विचारधारा से प्रभावित हुआ और मारे गए आतंकियों के लगातार संपर्क में था। उसकी मुलाकात उनसे इर्फान जो एक मौलवी है उसके ज़रिए हुई थी। 

  • 9:14 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    यूपी के कई हिस्सों में ATS समेत एजेंसीस की छापेमारी जारी

    वेस्ट यूपी समेत यूपी के कई हिस्सों में Ats समेत एजेंसीस की छापेमारी लगातार जारी है। कल रात कानपुर के डॉ आरिफ को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। डॉ शाहीन के जानकार / परिचित होने की वजह से हुई पूछताछ। हालांकि डॉ आरिफ की कोई संलिप्ता सामने नहीं आई है। 

  • 9:12 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन एक्स पर पोस्ट कर के बताया है कि सुरक्षा कारणों से लाल किला मेट्रो स्टेशन अगली सूचना तक बंद रहेगा। अन्य सभी स्टेशन सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।

  • 9:11 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया

    हिमंत बिस्वा सरमा ने एक्स पर पोस्ट किया- "दिल्ली विस्फोटों के बाद आपत्तिजनक सोशल-मीडिया पोस्ट के सिलसिले में पूरे असम में अब तक 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कल की गई 6 गिरफ्तारियों के अलावा, रात भर में हमने निम्नलिखित व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है:

    1.रफीजुल अली (बोंगाईगांव)

    2.फ़ोरिद उद्दीन लस्कर (हैलाकांडी)

    3.इनामुल इस्लाम (लखीमपुर)

    4.फिरुज अहमद @ पापोन (लखीमपुर)

    5.शाहिल शोमन सिकदर @ शाहिदुल इस्लाम (बारपेटा)

    6.रकीबुल सुल्तान (बारपेटा)

    7.नसीम अकरम (होजाई)

    8.तस्लीम अहमद (कामरूप)

    9.अब्दुर रोहिम मोल्ला @ बप्पी हुसैन (दक्षिण सलमारा)

    असम पुलिस हिंसा का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ कोई समझौता नहीं करती।"

  • 9:10 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डॉ शाहीन लखनऊ आई थी

    अगस्त महीने में डॉ शाहीन लखनऊ आई थी.. इसकी जानकारी के बाद एजेंसियां जांच में जुट गयी हैं कि शाहीन के लखनऊ आने का क्या मकसद था.. परिवार से नहीं मिली तो क्या करने आई थी लखनऊ डॉ शाहीन? एजेंसी को शक अपने स्लीपर माड्यूल से मिलने आई थी डॉ शाहीन.. लखनऊ में लगातार हो रही है छापेमारी

  • 9:09 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कैसे फेल हुआ आतंकियों का प्लान

    ब्लास्ट की तारीख तय नहीं हो पाई थी उससे पहले ही मुजम्मिल समेत कई आतंकी डॉक्टर्स की गिरफ्तारी हो गई। अगर जम्मू कश्मीर पुलिस के जरिए इस यूनिवर्सिटी और डॉक्टर्स की साजिश का खुलासा न होता तो एक साथ देश के अलग अलग हिस्सों में 4 से 5 ब्लास्ट करने की साजिश रची जा रही थी।

  • 9:09 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    पुरानी सेकेंड हैंड कार अरेंज की गई थी

    हर जगह ब्लास्ट के लिए पुरानी सेकेंड हैंड कार अरेंज की गई थी। उमर के पास जो i 20 कार थी, इसके अलावा लाल रंग की इको स्पोर्ट के अलावा दो और कार विस्फोटक से तैयार होनी बाकी थी।

  • 9:08 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बम ब्लास्ट की बहुत बड़ी प्लानिंग थी

    उमर की i 20 कार की तरह बाकी तीन और कारें विस्फोटक से तैयार होनी थी। हरियाणा पुलिस सूत्रों के मुताबिक डॉक्टरी की आड़ में आतंक का खेल खेलने वाले डॉक्टर्स की बम ब्लास्ट की बहुत बड़ी प्लानिंग थी। सिर्फ दिल्ली नहीं, अयोध्या, प्रयागराज समेत कई जगह थी निशाने पर। दो-दो के ग्रुप में तैयार हुए थे 8 आतंकियों के ग्रुप।

  • 9:07 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए गए थे

    दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार लाल किला विस्फोट के आरोपी डॉ. मुजम्मिल, डॉ. अदील, उमर और शाहीन ने मिलकर लगभग 20 लाख रुपये नकद जुटाए, जो उमर को सौंपे गए। बाद में उन्होंने गुरुग्राम, नूंह और आसपास के इलाकों से IED तैयार करने के लिए 3 लाख रुपये का 20 क्विंटल से ज़्यादा NPK उर्वरक खरीदा। उमर और डॉ. मुजम्मिल के बीच पैसों का विवाद भी था। उमर ने सिग्नल ऐप पर 2-4 सदस्यों वाला एक ग्रुप बनाया था।

  • 9:06 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डॉ परवेज और डॉ शाहीन की आमने सामने पूछताछ होगी

    लखनऊ कल ही डॉ परवेज को जांच एजेंसी फरीदाबाद- दिल्ली ले जा चुकी है। जल्द होगी डॉ परवेज और डॉ शाहीन की आमने सामने पूछताछ। दोनों ही सगे भाई बहन हैं।

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    कश्मीर घाटी में लगभग 13 स्थानों पर तलाशी

    दिल्ली विस्फोट मामले में चल रही जांच के सिलसिले में काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर (सीआईके) ने कश्मीर घाटी में लगभग 13 स्थानों पर तलाशी ली।

  • 9:04 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    न्यू लाजपत राय मार्केट में एक शव का हिस्सा मिला

    दिल्ली आतंकी विस्फोट मामला में एफएसएल और दिल्ली पुलिस की एक टीम को विस्फोट स्थल के पास न्यू लाजपत राय मार्केट में एक शव का हिस्सा मिला। शव के हिस्से को फॉरेंसिक जांच के लिए ले जाया जा रहा है।

  • 9:03 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    बड़खल इलाके में सुबह पांच बजे तक रेड

    फरीदाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, बड़खल इलाके में सुबह पांच बजे तक रेड हुई है।

  • 9:02 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने दम तोड़ा

    एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती एक और घायल ने दम तोड़ा। मृतक का नाम बिलाल पुत्र गुलाम हसन बताया जा रहा है, जो कि दिल्ली से बाहर का रहने वाला है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों कहना है कि अस्पताल से आज सुबह सूचना मिली थी उसके बाद पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आज बिलाल के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

  • 9:01 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    विस्फोटक कैसे तैयार किए गए थे?

    इस कमरे को पुलिस ने सीज करके यहां से कई तरह के डिवाइस और पेन ड्राइव बरामद की है। इस कैम्पस में दो फैकल्टी डॉक्टर उमर उन नबी और कानपुर से पकड़ी गई शाहीन शाहिद ने कॉलेज की लैब से केमिकल अरेंज करके फरीदाबाद के धौज और टागा गांव में ट्रांसपोर्ट किए। फोरेंसिक टीम ने 17 नंबर बिल्डिंग के कमरा नंबर 13 से और लैब से कुछ रासायनिक पदार्थ और डिजिटल डेटा बरामद किया है। शक है इन रसायनिक पदार्थो, कम मात्रा में अमोनियम नाइट्रेट और ऑक्साइड मिलाकर विस्फोटक तैयार किए गए थे।

  • 9:01 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    अलफलाह यूनिवर्सिटी में होती थी प्लानिंग

    फरीदाबाद की अलफलाह यूनिवर्सिटी की बिल्डिंग नंबर 17 बनी आतंकियों का मीटिंग प्वाइंट। बिल्डिंग नंबर 17 के कमरा नंबर 13 में हुई थी दिल्ली समेत यूपी के कई ठिकानों में बम धमाके करने की साज़िश। ये 13 नंबर कमरा पुलवामा के डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गई का था और यहां दूसरे आतंकी डॉक्टर्स के साथ वो मीटिंग किया करता था। यूनिवर्सिटी से लैब से कुछ कैमिकल किस तरह से यूनिवर्सिटी से बाहर मुजम्मिल के कमरे पर ले जाने हैं। सब इसी कमरे में तय होता था।

  • 8:59 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    उमर ने आधी दिल्ली का चक्कर लगाया

    पुलिस के पास डॉ. उमर के करीब 50 जगहों के सीसीटीवी फुटेज है। यानी डॉक्टर उमर जब फरीदाबाद से दिल्ली में घुसा है। इसने लगभग आधी दिल्ली का चक्कर लगाया है। दिल्ली पुलिस मैपिंग के हिसाब से 3 बजे से पहले इसने दिल्ली की कई जगहों पर गाड़ी घुमायी है।

  • 8:58 AM (IST)
    Posted by Subhash Kumar

    डॉक्टर उमर ही था कार चलाने वाला

    दिल्ली ब्लास्ट में शामिल i20 कार चलाने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर उमर ही था ये अब साफ हो गया है। दरअसल, DNA रिपोर्ट आने के बाद इस बात की पुष्टि हुई है। जांच एजेंसियों ने डॉक्टर उमर की मां के DNA सैंपल्स को i20 कार से मिली हड्डियों और दांतों के DNA सैंपल्स से मैच करवाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत