1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, येलो अलर्ट जारी; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

दिल्ली-NCR में छाया कोहरा, येलो अलर्ट जारी; आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 17, 2025 07:16 am IST,  Updated : Jan 17, 2025 07:56 am IST

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह कोहरा छाया हुआ है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं आने वाले दिनों में मौसम और अधिक ठंडा हो सकता है।

दिल्ली-NCR में छाया कोहरा।- India TV Hindi
दिल्ली-NCR में छाया कोहरा। Image Source : PTI/FILE

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली एक बार फिर से कोहरे की चपेट में है। बता दें कि गुरुवार को दिन भर दिल्ली का मौसम बदलता रहा। सुबह जहां धूप निकली तो वहीं शाम तक हुई बारिश ने एक बार फिर दिल्ली की सर्दी को बढ़ा दिया है। दिल्ली-एनसीआर में अब कोहरा ही कोहरा देखा जा रहा है। सुबह-सुबह कोहरे ने वाहनों की रफ्तार भी धीमी कर दी। वहीं दिल्ली-एनसीआर में आने वाले दिनों में भी कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है।

वाहनों की रफ्तार पड़ी धीमी

दरअसल, दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह नींद खुलते ही लोगों को कोहरे का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कई दिनों तक कोहरे से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 18-19 जनवरी तक दिल्ली-एनसीआर में कोहरा छाया रह सकता है। वहीं कोहरे के बाद दिल्ली-एनसीआर में बारिश का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में 21 और 22 जनवरी को बारिश की संभावना जताई है।

गुरुवार को हुई बारिश

बता दें कि गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक है। आईएमडी के अनुसार, दिल्ली के सफदरजंग स्थित प्राथमिक मौसम केंद्र ने 3.7 मिमी वर्षा दर्ज की। विभाग के अनुसार अन्य मौसम केंद्रों में पालम में 8.6 मिमी, पूसा में 7.5 मिमी और मयूर विहार में चार मिमी वर्षा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के लिए सामान्य है। विभाग ने शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है, जबकि सुबह के समय ज्यादातर इलाकों में धुंध और घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें- 

महाकुंभ में बड़ी लापरवाही! श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा में हुई देरी, तीन के खिलाफ FIR दर्ज; जानें मामला

देर रात अचानक से दिल्ली एम्स पहुंचे राहुल गांधी, केंद्र और दिल्ली सरकार पर जमकर बरसे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत