1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Delhi News: बाटला हाउस से पकड़ा गया ISIS का ऑनलाइन प्रोपेगेंडा चलाने वाला संदिग्ध, NIA ने किया अरेस्ट

Delhi News: बाटला हाउस से पकड़ा गया ISIS का ऑनलाइन प्रोपेगेंडा चलाने वाला संदिग्ध, NIA ने किया अरेस्ट

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Swayam Prakash
 Published : Aug 06, 2022 11:09 pm IST,  Updated : Aug 06, 2022 11:09 pm IST

Delhi News: NIA ने ISIS का ऑनलाइन प्रोपेगेंडा चलाने वाले एक संदिग्ध को दिल्ली के बाटला हाउस से पकड़ा हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहसिन अहमद है जो कि बिहार का रहने वाला है लेकिन हाल ही में बटला हाउस इलाके में अपना ठिकाना बनाए हुए था।

NIA arrests suspect from Batla House- India TV Hindi
NIA arrests suspect from Batla House Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

Highlights

  • ISIS का कट्टरवादी और सक्रिय सदस्य गिरफ्तार
  • दिल्ली के बाटला हाउस से NIA ने अरेस्ट किया
  • सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों में था लिप्त

Delhi News: NIA ने ISIS का ऑनलाइन प्रोपेगेंडा चलाने वाले एक संदिग्ध को दिल्ली के बाटला हाउस से पकड़ा हैं। पकड़े गए आरोपी का नाम मोहसिन अहमद है जो कि बिहार का रहने वाला है लेकिन हाल ही में बटला हाउस इलाके में अपना ठिकाना बनाए हुए था। NIA को जांच के दौरान मोहसिन की सोशल मीडिया पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली। पता चला है कि यह सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल कर ISIS का ऑनलाइन प्रोपेगेंडा फैला रहा है। 

संदिग्ध ISIS का कट्टरवादी और सक्रिय सदस्य

NIA को मिली जानकारी में ये भी पता चला है की यह संदिग्ध न सिर्फ पूरी तरह रेडिक्लाइज है बल्कि ISIS का सक्रिय सदस्य भी है। खुफिया इनपुट के आधार पर एनआईए ने ISIS मॉड्यूल मामले की गतिविधियों में एक आरोपी की तलाशी ली और फिर उसे गिरफ्तार कर लिया। NIA ने आरोपी मोहसिन अहमद पुत्र मोहम्मद शकील अहमद के ठिकानों पर तलाशी ली। 

संदिग्ध मोहसिन फिलहाल एफ-18/27, जापानी गली, जोगाबाई एक्सटेंशन, बाटला हाउस, नई दिल्ली में रह रहा था। NIA ने 25.06.2022 को आईपीसी की धारा 153ए और 153बी और यूए (पी) अधिनियम की धारा 18, 18बी, 38, 39 और 40 के तहत मामला दर्ज किया था। बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS का कट्टरवादी और सक्रिय सदस्य है।

NIA ने दाऊद गिरोह के सदस्य को किया गिरफ्तार
बता दें कि बीते दिन ही राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) ने दाऊद इब्राहिम गिरोह की आतंकवादी गतिविधियों में कथित रूप से मदद पहुंचाने के आरोप में गुरुवार को उसके सदस्य सलीम कुरैशी उर्फ ‘सलीम फ्रूट’ को गिरफ्तार किया। एनआईए ने एक विज्ञप्ति में कहा कि कुरैशी भगोड़े गैंगस्टर छोटा शकील का करीबी सहयोगी है। एजेंसी ने दावा किया कि कुरैशी ने ‘‘डी कंपनी की आतंकवादी गतिविधियों को आगे बढ़ाने के वास्ते धन जुटाने के लिए संपत्ति के सौदे और विवाद निपटान के जरिये शकील के नाम पर भारी मात्रा में धन उगाही में सक्रिय भूमिका निभाई है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत