1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Valentine Day पर धनबाद का महिला थाना बन गया विवाह मंडप, 12 साल पुरानी मोहब्बत को मिला मुकाम

Valentine Day पर धनबाद का महिला थाना बन गया विवाह मंडप, 12 साल पुरानी मोहब्बत को मिला मुकाम

 Published : Feb 14, 2023 11:49 pm IST,  Updated : Feb 14, 2023 11:49 pm IST

धनबाद के बाबूडीह निवासी राहुल कुमार और नावाडीह की रहने वाली काजल दोनों ने साथ जीने-मरने का संकल्प ले रखा था। लेकिन इस रिश्ते को लेकर युवक-युवती दोनों के परिवारों में तकरार थी। घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे।

marriage- India TV Hindi
शादी (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

रांची: एक प्रेमी जोड़ी के 12 साल पुराने मोहब्बत को आखिरकार वैलेंटाइन डे पर धनबाद के महिला थाने में मुकाम मिल गया। पुलिस की देखरेख में इस जोड़े की शादी थाना परिसर स्थित मंदिर में करा दी गई। धनबाद के बाबूडीह निवासी राहुल कुमार और नावाडीह की रहने वाली काजल दोनों ने साथ जीने-मरने का संकल्प ले रखा था। लेकिन इस रिश्ते को लेकर युवक-युवती दोनों के परिवारों में तकरार था। घर वाले इसके लिए राजी नहीं थे। ऐसे में दोनों वैलेंटाइन डे के दिन अपने घरों से भागकर धनबाद महिला थाना पहुंच गए और पुलिस से शादी करा देने की गुहार लगाने लगे।

इस बीच इसकी जानकारी होने पर दोनों के घरवाले भी वहां पहुंचे। उनके बीच इसे लेकर कहासुनी भी हुई। इलाके के कई सामाजिक कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। सबने दोनों के घर वालों को समझाया कि दोनों बालिग हैं और एक-दूसरे से शादी करना चाहते हैं तो उनकी खुशी का खयाल रखना चाहिए। कानूनन भी यही वाजिब है।

यह भी पढ़ें-

आखिरकार दोनों के परिवारों की रजामंदी के बाद तत्काल थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में दूल्हा-दुल्हन ने सात फेरे लिए। मंगलवार को वैलेंटाइन डे पर पूरे धनबाद में इस शादी को लेकर खूब चर्चा रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत