1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. Valentine Day गिफ्ट के नाम पर मुंबई में ठगी, इंस्टाग्राम पर महिला ने गंवाए 3.68 लाख रुपये

Valentine Day गिफ्ट के नाम पर मुंबई में ठगी, इंस्टाग्राम पर महिला ने गंवाए 3.68 लाख रुपये

 Published : Feb 13, 2023 04:21 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 04:21 pm IST

शादीशुदा महिला ने इंस्टाग्राम पर एलेक्स लोरेंजो नाम के एक शख्स से दोस्ती की थी। उस व्यक्ति ने बाद में महिला को बताया कि उसने उसे वेलेंटाइन डे का तोहफा भेजा है जिसके लिए उसे पार्सल प्राप्त करने के बाद 750 यूरो का शुल्क देना होगा।

वैलेंटाइन डे के तोहफे...- India TV Hindi
वैलेंटाइन डे के तोहफे के नाम पर महिला से ठगी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

मुंबई (महाराष्ट्र): मुंबई की 51 वर्षीय एक महिला से सोशल मीडिया पर एक शख्स ने वेलेंटाइन डे पर तोहफा भेजने के बहाने 3.68 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। खार पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि शादीशुदा महिला ने पिछले बुधवार को इंस्टाग्राम पर एलेक्स लोरेंजो नाम के एक शख्स से दोस्ती की थी। उन्होंने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि उस व्यक्ति ने बाद में महिला को बताया कि उसने उसे वेलेंटाइन डे का तोहफा भेजा है जिसके लिए उसे पार्सल प्राप्त करने के बाद 750 यूरो का शुल्क देना होगा।

अधिकारी ने कहा कि बाद में, महिला को एक कूरियर कंपनी से एक संदेश मिला कि पार्सल क्योंकि स्वीकार्य सीमा से ज्यादा भारी था, इसलिए उन्हें 72,000 रुपये का अतिरिक्त शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान महिला ने किया। उन्होंने बताया कि कूरियर कंपनी के प्रतिनिधियों ने महिला से फिर से संपर्क किया और कहा कि उन्हें पार्सल में यूरोपीय मुद्रा मिली है और धन शोधन के आरोप से बचने के लिए उसे 2,65,000 रुपये देने होंगे। महिला ने फिर राशि का भुगतान किया।

यह भी पढ़ें-

हालांकि, जब महिला को उस व्यक्ति द्वारा भेजे गए पार्सल को प्राप्त करने के लिए फिर से 98,000 रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया, तो उसे संदेह हुआ। जब उसने राशि का भुगतान करना बंद कर दिया, तो लोरेंजो ने उसे यह कहते हुए धमकी देना शुरू कर दिया कि वह उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करेगा और उन्हें उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी शेयर कर देगा। महिला ने बाद में खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। महाराष्ट्र से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।