1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पति की हत्या कर घंटों कुएं में छिपी रही महिला, बड़ी मशक्कत से पुलिस ने निकाला

पति की हत्या कर घंटों कुएं में छिपी रही महिला, बड़ी मशक्कत से पुलिस ने निकाला

 Published : Oct 04, 2023 03:56 pm IST,  Updated : Oct 04, 2023 03:56 pm IST

जब महिला की तलाश की जाने लगी तो किसी ने उसे घर के पास कुएं के भीतर देखा। उसे निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी और सीढ़ी कुएं में गिराई गई और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया।

well- India TV Hindi
महिला की तलाश की जाने लगी तो किसी ने उसे घर के पास कुएं के भीतर देखा (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

धनबाद: झारखंड के धनबाद शहर के तेलीपाड़ा दामोदरपुर में एक महिला ने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी और लगभग 8 घंटे तक घर के पास कुएं में छिपी रही। पुलिस ने मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाला। उसे जेल भेजे जाने की तैयारी चल रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला

बताया गया कि मंगलवार की देर रात अजीत हांसदा और उसकी पत्नी सरस्वती देवी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद सरस्वती देवी ने धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। घर में उस वक्त उसका नाबालिग पुत्र अजीत हांसदा भी था। बेटे का कहना है कि उसके मां-पिता अक्सर झगड़ा करते थे। बीती रात भी झगड़ा भी हो रहा था, लेकिन वह इसे रोज की तरह सामान्य लड़ाई मानकर सो गया। सुबह उठने पर उसने पिता का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा पाया, जबकि मां गायब थी।

महिला ने कबूला अपराध
पास-पड़ोस के लोग जुटे तो पुलिस को सूचना दी गई। महिला की तलाश की जाने लगी तो किसी ने उसे घर के पास कुएं के भीतर देखा। उसे निकालने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। रस्सी और सीढ़ी कुएं में गिराई गई और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला गया। उसने हत्या की बात स्वीकार ली है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत