1. Hindi News
  2. तेलंगाना
  3. सुपरमार्केट में फ्रिज खोलते समय 4 साल की बच्ची को लगा करंट, मौके पर ही मौत

सुपरमार्केट में फ्रिज खोलते समय 4 साल की बच्ची को लगा करंट, मौके पर ही मौत

 Published : Oct 02, 2023 10:59 pm IST,  Updated : Oct 02, 2023 10:59 pm IST

ऋषिता अपने पिता राजशेखर के साथ सुपरमार्केट गई थी। जब वह फ्रिज में आइसक्रीम ढूंढ रहा था तभी बच्‍ची चॉकलेट के लिए बगल के फ्रिज के पास चली गई। जैसे ही उसने दरवाजा छुआ, उसे करंट लग गया।

सुपरमार्केट में बच्ची...- India TV Hindi
सुपरमार्केट में बच्ची को लगा करंट (प्रतिकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

तेलंगाना के निज़ामाबाद जिले में एक सुपरमार्केट में रेफ्रिजरेटर खोलने की कोशिश में करंट लगने से 4 साल की एक बच्ची की मौत हो गई। यह दुखद घटना निज़ामाबाद जिले के नवीपेट मंडल में सोमवार को हुई। यह घटना सुपरमार्केट के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

फ्रिज के दरवाजे को छूते ही लगा करंट

ऋषिता अपने पिता राजशेखर के साथ सुपरमार्केट गई थी। जब वह फ्रिज में आइसक्रीम ढूंढ रहा था तभी बच्‍ची चॉकलेट के लिए बगल के फ्रिज के पास चली गई। जैसे ही उसने दरवाजा छुआ, उसे करंट लग गया। इस बात से अनजान उसके पिता आइसक्रीम की तलाश में लगे रहे। कुछ सेकेंड के बाद, जब वह जाने लगे तो देखा कि ऋषिता लटकी हुई है और उसका हाथ फ्रिज के दरवाजे के संपर्क में है। उन्होंने तुरंत बच्ची को उठाया और यहां अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सुपरमार्केट के सामने परिजनों ने किया विरोध-प्रदर्शन
बच्ची के माता-पिता और अन्य रिश्तेदारों ने सुपरमार्केट के सामने उसके शव के साथ विरोध-प्रदर्शन किया और उनकी लापरवाही के लिए प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (इनपुट- IANS)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। तेलंगाना से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।