1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन? बाहुबली की रिहाई के खिलाफ 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

फिर जेल जाएंगे आनंद मोहन? बाहुबली की रिहाई के खिलाफ 8 मई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

 Edited By: Khushbu Rawal
 Published : May 01, 2023 12:21 pm IST,  Updated : May 01, 2023 12:21 pm IST

आनंद मोहन की रिहाई के बाद से जी कृष्णैया का परिवार लगातार नीतीश सरकार के इस फैसले पर विरोध जता रहा है। आनंद मोहन की रिहाई को जी कृष्णैया की बेटी ने दुखद बताते हुए कहा था कि यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अन्याय है।

anand mohan- India TV Hindi
आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: बिहार जेल कानून में संशोधन के बाद पूर्व सांसद आनंद मोहन को पिछले हफ्ते बरी कर दिया गया था। अब उनकी रिहाई के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। आनंद मोहन की रिहाई के खिलाफ DM जी कृष्णैया की पत्नी उमा ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। सुप्रीम कोर्ट 8 मई को इस केस की सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

जी कृष्णैया की बेटी ने क्या कहा?

बता दें कि आनंद मोहन की रिहाई के बाद से जी कृष्णैया का परिवार लगातार नीतीश सरकार के इस फैसले पर विरोध जता रहा है। आनंद मोहन की रिहाई को जी कृष्णैया की बेटी ने दुखद बताया था। उन्होंने कहा था कि यह हमारे लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अन्याय है।

जी कृष्णैया की पत्नी उमा देवी ने कहा था, ''जनता आनंद मोहन की रिहाई का विरोध करेगी, उसे वापस जेल भेजने की मांग करेगी। आनंद मोहन को रिहा करना गलत फैसला है। सीएम नीतीश को इस तरह की चीजों को बढ़ावा नहीं देना चाहिए। अगर वह (आनंद मोहन) चुनाव लड़ेंगे तो जनता को उनका बहिष्कार करना चाहिए। मैं उन्हें (आनंद मोहन) वापस जेल भेजने की अपील करती हूं।''

यह भी पढ़ें-

DM की हत्या के मामले में हुई थी सजा
बता दें कि 1994 को गोपालगंज के तत्कालीन DM जी कृष्णैया की गोली मारकर हत्या हुई थी। हत्या के इस मामले में आनंद मोहन को सजा हुई थी। आनंद मोहन को साल 2007 में इस मामले में पटना हाई कोर्ट ने दोषी ठहराया था और फांसी की सजा सुनाई थी। 2008 में पटना हाई कोर्ट की ओर से ही इस सजा को उम्र कैद में तब्दील कर दिया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत