1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिर हिली धरती! पंजाब के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

फिर हिली धरती! पंजाब के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 4.1 रही तीव्रता

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Nov 14, 2022 06:43 am IST,  Updated : Nov 14, 2022 06:43 am IST

पंजाब के अमृतसर से 145 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आज तड़के करीब 3.42 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया।

पंजाब के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके- India TV Hindi
पंजाब के कई शहरों में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके Image Source : INDIA TV

पंजाब के अमृतसर से 145 किमी पश्चिम-उत्तर पश्चिम में आज तड़के करीब 3.42 बजे 4.1 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक भूकंप की गहराई जमीन से 120 किमी नीचे थी। बता दें उत्तर भारत में बीते कुछ दिनों में कई बार धरती हिली है। दो दिन पहले ही दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई थी और इसका एपिसेंटर नेपाल था। एक हफ्ते में दूसरी बार ऐसा हुआ, जब देश की राजधानी और एनसीआर में भूकंप आया। नोएडा, गाजियाबाद और मेरठ में लोगों ने 54 सेकंड तक ये झटके महसूस किए । इसके अलावा उत्तराखंड में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।

उत्तराखंड में भी महसूस हुए थे भूकंप के झटके

उत्तराखंड में भी शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। यहां करीब 4 बजकर 25 मिनट पर भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.4 थी। भूकंप के झटके महसूस होते ही यहां भी लोग अपने घरों और ऑफिसों से बाहर की ओर निकल गए थे। 

मंगलवार को भी आया था भूकंप

मंगलवार को भी दिल्ली-एनसीआर और यूपी समेत 5 राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसका केंद्र भी नेपाल में था और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 थी। इस भूकंप की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में ये भूकंप 9 नवंबर रात 1 बजकर 57 मिनट पर आया था। जिसकी वजह से दोती जिले में घर गिर गया था और 6 लोगों की जान चली गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत