1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. वोटर ID में गलती पर चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा, जानें कैसे करवा सकते हैं संशोधन

वोटर ID में गलती पर चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा, जानें कैसे करवा सकते हैं संशोधन

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Oct 09, 2023 03:51 pm IST,  Updated : Oct 09, 2023 03:51 pm IST

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस को संबोधित करते हुए बताया कि अगर आपके वोटर कार्ड में गलती है तो उसे कैसे संशोधन करवाया जा सकता है। इसके लिए मतदाताओं को ब्लॉक स्तर के अधिकारी से संपर्क करना होगा। हालांकि मतदाता डायरेक्ट भी ऐसा कर सकते हैं।

Election Commission's big announcement on mistake in Voter ID know how TO DO CORRECTION ON VOTER ID - India TV Hindi
वोटर ID में गलती पर चुनाव आयोग की बड़ी घोषणा Image Source : PTI

Assembly Election 2023​: केंद्रीय चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले चुनावों के मद्देनजर तारीखों का ऐलान कर दिया है। आयोग के इस ऐलान के बाद पांच राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। इसके मायने यह हैं कि अब इन राज्यों में सरकारों किसी भी नए काम की शुरुआत नहीं कर पाएंगे। साथ ही राज्य का शासन व्यवस्था अब चुनाव आयोग के हाथ में चला जाएगा। इस बाबत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने पहले ही तारीखों का ऐलान कर दिया है। वहीं अब चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने वोटर आईडी में गलती को लेकर बड़ी घोषणा की है।

Related Stories

वोटर आईडी में गलती होने पर क्या करें

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने इस बाबत कहा कि पहली बार 60 लाख से ज्यादा मतदाता मतदान करेंगे। महिला वोटरों की संख्या भी बढ़ी है। 23 लाख नई महिला मतदाता वोटर मतदान करेंगी। उन्होंने बताया कि पांच राज्यों में 16.1 करोड़ मतदाता हैं जिसमें पुरुष वोटरों की संख्या 8 करोड़ से अधिक है और महिला वोटरों की संख्या 7 करोड़ से अधिक है। उन्होंने कहा, '17 अक्टूबर 2023 से 30 नवंबर 2023 तक पूरे देश में अगर किसी भी मतदाता को वोटर लिस्ट से संबंधित कुछ काम करवाना है, जैसे नाम सही करवाना, संशोधन करवाना या कुछ हटवाना है तो वो करवा सकते हैं। इसे मतदाता ब्लॉक स्तर के अधिकारी या फिर डायरेक्ट वोटर हेल्पलाइन, बीएचए एप्लीकेशन के जरिए कर सकते हैं। 

वोटर लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम
वोटर लिस्ट में अपने नाम को चेक करने के कई तरीकें हैं, लेकिन अगर आप घर बैठे ऑनलाइन अपना देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
- सबसे पहले अधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाएं।
- यहां आपको Search in Electoral Roll पर क्लिक करना होगा। मतदाता चाहें तो डायरेक्ट इस यूआरएल लिंक https://electoralsearch.eci.gov.in/ के जरिए मेन पेज पर जा सकते हैं।
- नए पेज पर आपको वोटर आईडी की डिटेल्स भरनी होगी।
- वहां दिए गए कैप्चा कोड को भरकर सर्च पर क्लिक करें।
- अब नए पेज पर आपको एक औल लिंक मिलेगा जिसमें EPIC नंबर, राज्य और कैप्चा कोड डालना होगा।
- इसके बाद नए टैब में आप देख पाएंगे कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत