1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, नेशनल हाइवे-10 भी डूबा

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़, नेशनल हाइवे-10 भी डूबा

 Edited By: Niraj Kumar
 Published : Jun 16, 2023 02:04 pm IST,  Updated : Jun 16, 2023 02:04 pm IST

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बृहस्पतिवार देर रात हुई भारी बारिश से अचानक बाढ़ आ गई। नेशनल हाइवे -10 के डूबने से आवागमन बाधित हो गया है।

प्रतिकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतिकात्मक तस्वीर Image Source : पीटीआई/फाइल

 गंगटोक: उत्तरी सिक्किम जिले में अचानक आई बाढ़ के बाद पेगोंग में नेशनल हाइवे - 0 डूब गया। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में बृहस्पतिवार रात भारी बारिश हुई, जिससे आसपास की नदियों में उफान आने से अचानक बाढ़ आ गई और इसने राष्ट्रीय राजमार्ग को अपनी चपेट में ले लिया। उन्होंने बताया कि उत्तरी सिक्किम में लाचेन और लाचुंग जैसे इलाके अचानक आई बाढ़ के कारण राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। 

रास्ते को क्लियर करने में जुटा BRO

अधिकारियों ने बताया कि बाढ़ ने राजमार्ग के साथ-साथ यहां के बुनियादी ढांचों को भी गंभीर नुकसान पहुंचाया है, जिससे यह किसी भी तरह के वाहनों की आवाजाही के लिये असुरक्षित हो गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थानीय अधिकारी स्थिति का जायजा ले रहे हैं और सीमा सड़क संगठन रास्ते (BRO) को साफ कर सामान्य स्थिति बहाल करने के लिये काम कर रहा है। 

कई इलाकों में लैंडस्लाइड से आवागमन बाधित

हालांकि, राजमार्ग को यातायात के लिये फिर से खोलने में कुछ समय लग सकता है। अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन के कारण गंगटोक-नाथुला मार्ग के जेएन रोड, रेलखोला, 13 माइल व थुलो खोला में भी सड़क अवरुद्ध है। उन्होंने बताया कि अगले नोटिस तक त्सोमगो झील, बाबा मंदिर, नाथुला और उत्तरी सिक्किम के लिए सभी पर्यटक परमिट रद्द कर दिए गए हैं। (भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत