1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Guwahati Lok Sabha Election 2024: क्या नॉर्थ ईस्ट के सबसे बड़े जिले पर बीजेपी की रानी ओजा फिर बन पाएंगी 'रानी'?

Guwahati Lok Sabha Election 2024: क्या नॉर्थ ईस्ट के सबसे बड़े जिले पर बीजेपी की रानी ओजा फिर बन पाएंगी 'रानी'?

 Published : Feb 24, 2024 11:37 am IST,  Updated : Feb 24, 2024 11:37 am IST

असम की कुल 14 लोकसभा सीटों में से एक है गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र। यहां से भारतीय जनता पार्टी की रानी ओजा 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं।

Guwahati Lok Sabha Election 2024- India TV Hindi
गुवाहाटी लोकसभा चुनाव 2024 Image Source : INDIA TV

असम की कुल 14 लोकसभा सीटों में से एक है गुवाहाटी लोकसभा क्षेत्र। यहां से भारतीय जनता पार्टी की रानी ओजा 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनी थीं। गुवाहाटी असम की राजधानी होने के साथ ही व्यापार केंद्र और बंदरगाह भी है। यह ब्रह्मपुत्र नदी के किनारे बसा है। गुवाहाटी सिर्फ असम का ही नहीं बल्कि पूरे नॉर्थ ईस्ट का सबसे बड़ा जिला है। गुवाहाटी कितना बड़ा है, इसका अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि इसमें कुल 10 विधानसभा सीटें हैं। गुवाहाटी सीट पर 40 फीसदी शहरी जनसंख्या बसती है। 

गुवाहाटी का राजनीतिक नक्शा

गुवाहाटी लोकसभा सीट में 10 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। यहां 10,77,865 पुरुष वोटर हैं और महिला मतदाताओं की संख्या 11,03,376 हैं। वहीं थर्ड जेंडर के मतदाता 78 हैं। गुवाहाटी में 2019 में कुल वोटरों की संख्या 17,63,757 थी, जिनमें से पुरुष वोटर 8,99,023 और महिला मतदाता 8,62,213 थीं। आंकड़ों पर नजर डालें तो 2019 के चुनाव में यहां कुल 80.86 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछले चुनाव में यहां से बीजेपी की क्वीन ओजा ने 10,08,936 वोट हासिल किए थे। इस सीट पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के ही बीच है।

वहीं अगर जातिय समीकरण की बात करें तो असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर करीब 60 फीसदी आबादी ग्रामीण है तो 40 फीसदी आबादी शहरी है। 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की कुल जमसंख्या 29,61,618 है। 

2019 के लोकसभा चुनाव का नतीजा

गुवाहाटी लोकसभा सीट की बात करें तो पिछले चुनाव में बीजेपी की रानी ओजा यहां से सांसद बनी थीं। ओजा ने 2019 के चुनाव में कांग्रेस की बोबीता सरमा को 3 लाख 45 हजार वोटों से हराया मात दी थी। बता दें कि असम में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं, जिसमें बीजेपी के पास 9, कांग्रेस के पास 3, AIUDF की 1 और निर्दलीय के पास 1 सीट है। 

पार्टी प्रत्याशी वोट नतीजा
BJP रानी ओजा 10,08,936 जीतीं
कांग्रेस बोबीता सरमा 6,63,330 हारीं

2014 के लोकसभा चुनाव का रिजल्ट

वहीं अगर 2014 के लोकसभा चुनावों का रिजल्ट देखें तो 16वीं लोकसभा के लिए हुए चुनावों में गुवाहाटी से भाजपा की बिजॉय चक्रवर्ती ने जीत दर्ज की थी। बिजॉय चक्रवर्ती ने कांग्रेस के मानस बरोह को शिकस्त दी थी। भाजपा की बिजॉय ने 3 लाख 15 हजार से ज्यादा वोटों से विजय हासिल की थी। यहां 2014 के चुनावों में 78.67 फीसदी मतदान हुआ था।

पार्टी प्रत्याशी वोट नतीजा
BJP बिजॉय चक्रवर्ती 7,64,985 जीतीं
कांग्रेस मानस बरोह 4,49,201 हार

पिछले चुनाव की तारीख

असम की गुवाहाटी लोकसभा सीट पर तीसरी चरण में यानी 23 अप्रैल 2019 को मतदान हुआ था। पिछले लोकसभा चुनावों के नतीजों की घोषणा 23 मई 2019 को हुई थी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत