1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ऑनलाइन पेमेंट करने पर मिलेगा 5 लाख रुपए का इनाम, हरियाणा डिस्कॉम ने किया घोषणा

ऑनलाइन पेमेंट करने पर मिलेगा 5 लाख रुपए का इनाम, हरियाणा डिस्कॉम ने किया घोषणा

 Edited By: Pankaj Yadav
 Published : Aug 26, 2022 09:43 pm IST,  Updated : Aug 26, 2022 09:43 pm IST

हरियाणा में डिस्कॉम कंपनी ने अपने उपभोक्ताओं को डिजिटल लेन-देन के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसके लिए वह ऐसी कई शानदार योजनाओं पर काम कर रहे हैं।

Haryana Discom- India TV Hindi
Haryana Discom

Highlights

  • पंचायत के 95% लोगों के ऑनलाइन पेमेंट पर 5 लाख का इनाम
  • पंचायत के 90-95% लोगों के ऑनलाइन पेमेंट पर 2 लाख का इनाम
  • पंचायत के 80% लोगों के ऑनलाइन पेमेंट पर 1 लाख का इनाम

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने उस ग्राम पंचायत को पांच लाख रुपये का इनाम देने का फैसला किया है, जहां 95 प्रतिशत बिजली उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से अपने बिलों का भुगतान करेंगे। इसी तरह, जिस पंचायत में 90 से 95 प्रतिशत लोग ऑनलाइन भुगतान करते हैं, उस पंचायत को दो लाख रुपए दिए जाएंगे। इसके अनुसार उस पंचायत को एक लाख रुपए दिए जाएंगे जहां 80 प्रतिशत उपभोक्ता डिजिटल माध्यम से अपने बिल का भुगतान कर रहे हैं। हरियाणा में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है। इसके लिए सरकार अलग-अलग तरह की योजनाओं पर काम कर रही है। हाल ही में डिस्कॉम के जरिए सरकार ने एक शानदार पहल को शुरू किया है। सरकार का उद्देश्य इस योजना से डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने का है।

ऑनलाइन भुगतान के लिए कर रहे प्रोत्साहित

डिस्कॉम के प्रबंध निदेशक पी.सी. मीणा ने कहा कि लोगों को डिजिटल तरीके से भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए ऐसा किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण उपभोक्ताओं को ऑनलाइन भुगतान करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए 2100 रुपये के पुरस्कार भी दिए जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत