Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, गृह मंत्री अनिल विज के घर में भी भरा पानी

हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश से बाढ़ के हालात, गृह मंत्री अनिल विज के घर में भी भरा पानी

Edited By: Niraj Kumar Published : Jul 12, 2023 04:05 pm IST, Updated : Jul 12, 2023 04:17 pm IST

हरियाणा के अंबाला में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। यहां राज्य के गृह मंत्री अनिल विज के घर में भी पानी भर गया है।

अंबाला : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के घर में भरा पानी- India TV Hindi
Image Source : ANI अंबाला : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के घर में भरा पानी

अंबाला:  राजधानी दिल्ली समेत देश के उत्तरी राज्यों में बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हिमाचल में हुई भारी बारिश ने जहां भारी तबाही मचाई वहीं राजधानी दिल्ली में यमुना का जलस्तर सारे रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। उधर, हरियाणा में बारिश ने कहर बरपा रखा है। भारी बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। यहां बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राज्य में लगातार बारिश के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास में पानी भर गया है। इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और गृह मंत्री अनिल विज ने राज्य में बाढ़ के हालात की समीक्षा के लिए अंबाला जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की।

करंट लगने से युवक की मौत

उधर, अंबाला के रिहायशी कॉलोनी में पानी भरने के बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई जबकि तीन शव पानी में बहते हुए पाये गए हैं।  अंबाला हरियाणा में वर्षा से सबसे अधिक प्रभावित जिला है। शनिवार और सोमवार को यहां भारी वर्षा हुई। 

बारिश से जुड़ी घटनाओं में 7 लोगों की मौत

पुलिस ने बताया कि अंबाली छावनी की शालीमार कॉलोनी में एक शख्स पानी से भरी गली से गुजर रहा था, तभी वह बिजली के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से उसकी मौत हो गयी। एक अन्य घटना में अंबाला शहर में तीन शव पानी में बहते मिले। उनमें दो की पहचान कर ली गयी है जिनकी उम्र क्रमश: करीब 70 और 20 साल हैं। सरकारी आंकड़े के अनुसार हरियाणा और पंजाब में वर्षाजनित घटनाओं में कम से कम 15 लोगों की जान गई है। इनमें हरियाणा में सात मौतें भी शामिल हैं। 

युद्धस्तर पर राहत कार्य जारी

हरियाणा में लगातार तीन दिन हुई बारिश के कारण कई हिस्सों में आई बाढ़ से बचाव के लिए बुधवार को भी युद्ध स्तर पर राहत कार्य जारी हैं। तीन दिन की लगातार बारिश के बाद बुधवार को दूसरे दिन भी अधिकत्तर स्थानों पर मौसम साफ रहा। भारी बारिश अपने पीछे तबाही का मंजर छोड़ गई है, करोड़ों की संपत्ति बर्बाद हो चुकी है और खेत जलमग्न हो गए हैं। अधिकारियों ने कहा कि दोनों राज्यों के प्रभावित इलाकों में राहत कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी बुधवार को अंबाला जिले में हालात का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित लोगों से मुलाकात की जहां लोगों ने संपत्ति और फसलों को हुए नुकसान के बारे में उन्हें अवगत कराया। चौटाला ने आश्वासन दिया कि सकंट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक भी की और स्थिति से निपटने के लिए उचित निर्देश भी दिए। (एजेंसी)

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement