1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Haryana NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की सेंधमारी, आरोपी धीरज सेतिया की पॉलीग्राफ जांच कराने की मांग, 31 मई को कोर्ट में सुनवाई

Haryana NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की सेंधमारी, आरोपी धीरज सेतिया की पॉलीग्राफ जांच कराने की मांग, 31 मई को कोर्ट में सुनवाई

 Written By: Shashi Rai
 Published : May 25, 2022 02:21 pm IST,  Updated : May 25, 2022 02:21 pm IST

Haryana NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की कथित सेंधमारी की जांच कर रहे विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने मंगलवार को एक अदालत से मामले में निलंबित आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया की पॉलीग्राफ जांच की अनुमति मांगी।

Court- India TV Hindi
Court Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/ANI

Highlights

  • गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की सेंधमारी
  • STF ने की आरोपी धीरज सेतिया की पॉलीग्राफ जांच कराने की मांग
  • टेस्ट दिल्ली-एनसीआर में आसपास करवाया जाए: सेतिया

Haryana NEWS: हरियाणा के गुरुग्राम में 30 करोड़ रुपये की कथित सेंधमारी की जांच कर रहे विशेष कार्यबल (एसटीएफ) ने मंगलवार को एक अदालत से मामले में निलंबित आईपीएस अधिकारी धीरज सेतिया की पॉलीग्राफ जांच की अनुमति मांगी। एसटीएफ ने दावा किया कि सेतिया मामले के कई सुराग छिपा सकते हैं। 

लोक अभियोजक जगबीर सहरावत ने बताया कि अदालत में पेश सेतिया ने पॉलीग्राफ जांच की सहमति दे दी लेकिन इसे दिल्ली-एनसीआर में ही कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त जिला सत्र न्यायाधीश तरुण सिंघल की अदालत में जमा अर्जी में एसटीएफ ने यह जांच हैदराबाद या अहमदाबाद में कराने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। 

बताया गया कि STF ने चोरी के मामले में सच्चाई सामने लाने के लिए IPS धीरज सेतिया का पॉलीग्राफी टेस्ट करवाने के लिए कोर्ट में याचिका दायर की थी। कोर्ट में धीरज सेतिया ने कहा कि उनका टेस्ट दिल्ली-एनसीआर में आसपास करवाया जाए, जिसका एसटीएफ ने विरोध किया। अब पॉलीग्राफी टेस्ट किस लैब में होगा इस पर 31 मई को कोर्ट में सुनवाई होगी। 

बता दें, अगस्त 2021 में बिल्डर के फ्लैट से चोरी हुए करोड़ों रुपये में आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में डॉक्टर ने आईपीएस को भी मामला रफा-दफा करने के लिए करोड़ों रुपये रिश्वत देने का आरोप लगाया। जिसके बाद एसटीएफ ने IPS धीरजे सेतिया को आरोपी बनाया,  उसके बाद प्रदेश सरकार ने सेतिया को निलंबित कर दिया। धीरज सेतिया हाईकोर्ट से जमानत पर हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत