1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. फिर बरामद हुई भारत-पाकिस्तान सीमा से करोड़ों की हेरोइन, तलाशी अभियान जारी

फिर बरामद हुई भारत-पाकिस्तान सीमा से करोड़ों की हेरोइन, तलाशी अभियान जारी

 Edited By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Jan 31, 2023 08:33 pm IST,  Updated : Jan 31, 2023 08:33 pm IST

एक अधिकारी ने बताया कि पैकेट को खोलने पर उसमें से करीब 1.786 किलो हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। फिलहाल आसपास के इलाके में बीएसएफ द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इस तरह की किसी भी नापाक साजिश को विफल किया जा सके।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : फाइल फोटो

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पाकिस्तान के तस्करों की ड्रग्स भेजने की नापाक साजिश को एक बार फिर नाकाम कर दिया है। भारत-पाकिस्तान की सीमा से सुरक्षा बलों ने बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद किए हैं। बीएसएफ ने पंजाब के फिरोजपुर में सीमा पार से भेजी गई करोड़ों रुपए मूल्य की 3 पैकेट हेरोइन को जप्त किया है। बीएसएफ की तरफ से ये जानकारी दी गई है।

बॉर्डर के पास रेंगने के निशान दिखे

बीएसएफ से बताया कि 31 जनवरी को तड़के सुबह पंजाब के फिरोजपुर जिले में घने कोहरे के बीच, सीमा पर तैनात सतर्क सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने मबोके गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर के पास रेंगने के निशान देखे। इसके बाद इलाके की तलाशी के दौरान जवानों ने पीले चिपकने वाले टेप से लिपटे हुए 3 पैकेट बरामद किए।

आस-पास के इलाकों में तलाशी जारी

एक अधिकारी ने बताया कि पैकेट को खोलने पर उसमें से करीब 1.786 किलो हेरोइन बरामद की गई। हेरोइन की कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। फिलहाल आसपास के इलाके में बीएसएफ द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इस तरह की किसी भी नापाक साजिश को विफल किया जा सके। ये भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं ये हेरोइन ड्रोन के जरिए तो नहीं भेजी गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत