1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज के दिन ही हुआ था दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान, जानें इतिहास की और बड़ी घटनाएं

आज के दिन ही हुआ था दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान, जानें इतिहास की और बड़ी घटनाएं

 Edited By: Bhasha
 Published : Dec 12, 2021 11:36 am IST,  Updated : Dec 12, 2021 11:36 am IST

ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय अब दिल्ली होगी।

आज के दिन ही हुआ था...- India TV Hindi
आज के दिन ही हुआ था दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान Image Source : PTI

Highlights

  • 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था
  • ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे
  • दिल्ली दरबार में हुआ था दिल्ली को राजधानी बनाने का ऐलान

नई दिल्लीः देश की राजधानी दिल्ली के लिए आज का दिन बेदह महत्तवपूर्ण माना जाता है। दरअसल आज के ही दिन दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान हुआ था। 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था। ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय अब दिल्ली होगी। 

भारत के इतिहास में शायद ही कोई दूसरा शहर हो जो इतनी बार बसा और उजड़ा होगा।1450 ईसा पूर्व ‘इंदरपथ’ (इंद्रप्रस्थ) के रूप में पहली बार पांडवों ने दिल्ली को बसाया। इस आधार पर दिल्ली तीन से साढ़े तीन हज़ार साल पुराना शहर है। इंद्रप्रस्थ वो जगह था जहां हम आज पुराने किले के खंडहर देखते हैं।

12 दिसंबर के ही दिन इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं-

-1882 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का बांग्ला उपन्यास ‘आनंद मठ’ प्रकाशित’ हुआ था। 

-1911 : कलकत्ता (अब कोलकाता) की बजाय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया था।
- 1950 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म हुआ था। रजनीकांत उनका फिल्मी नाम है जबकि उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है। 
-1958 : विल्सन जोन्स अमेच्यर बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियन बने थे।
- 1964 : ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बनाया गया था।
 -1988 : दक्षिण लंदन में सुबह के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियां आपस में टकरा जाने से 35 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 
-2009 : डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बना, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना। 
-2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए। इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया। 
-2018 : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल लंबे कार्यकाल के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दिया। 
-2018 : शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला। 
-2019 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को मंजूरी दी। 
-2019 : लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को मिले आरक्षण की अवधि दस साल बढ़ाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी। 
-2019 : रूस के एकमात्र विमानवाहक पोत में आर्कटिक शिपयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत