1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी समेत अपने आवास पर फहराया तिरंगा, सामने आया VIDEO

गृह मंत्री अमित शाह ने पत्नी समेत अपने आवास पर फहराया तिरंगा, सामने आया VIDEO

 Published : Aug 13, 2022 09:10 am IST,  Updated : Aug 13, 2022 10:34 am IST

केंद्र सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है।

Amit Shah- India TV Hindi
Amit Shah Image Source : INDIA TV GFX

Highlights

  • गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आवास पर फहराया तिरंगा
  • अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह भी रहीं मौजूद
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत फहराया गया तिरंगा

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उनकी पत्नी सोनल शाह ने आज से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होने के तहत अपने आवास पर तिरंगा फहराया है। अमित शाह का अपनी पत्नी के साथ तिरंगा फहराते हुए वीडियो भी सामने आया है। गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने आजादी की 75वीं वर्षगांठ के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया है। ये अभियान पीएम मोदी के नेतृत्व में सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से चलाया जा रहा है। 

हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होने के इच्छुक लोग आधिकारिक पोर्टल harghartiranga.com पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के साथ अपनी फोटो अपलोड करके 'हर घर तिरंगा' सर्टिफिकेट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और मोहन भागवत ने बदली डीपी 

इससे पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट की प्रोफाइल में तिरंगे की डीपी लगाई थी। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने पिछले दिनों सभी से अपील की थी कि वह अपने सोशल मीडिया पर अपनी डीपी बदलकर तिरंगा (Tiranga) लगाएं। इसके बाद पीएम समेत कई मंत्रियों, मुख्यमंत्रियों, विपक्षी नेताओं और आम लोगों ने अपनी डीपी पर तिरंगे की फोटो लगाई थी।

विपक्ष के निशाने पर थे भागवत और RSS

हालांकि पीएम की अपील के बाद संघ और मोहन भागवत ने फौरन डीपी नहीं बदली थी, जिसके बाद विपक्ष इस बात को मुद्दा बनाकर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रहा था। हालांकि अब इन दोनों के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर तिरंगे की डीपी लगी है। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद जयराम रमेश ने कहा था कि हम अपने नेता जवाहरलाल नेहरू की हाथों में तिरंगा लिए फोटो को डीपी लगा रहे हैं, लेकिन प्रधानमंत्री का संदेश उनके परिवार तक ही नहीं पहुंचा। जिन्होंने 52 साल तक नागपुर में अपने मुख्यालय में झंडा नहीं फहराया, क्या वे प्रधानमंत्री की बात मानेंगे?

कांग्रेस ने नेहरू के साथ तिरंगे की डीपी लगाई है

वहीं कांग्रेस ने पंडित नेहरू के साथ तिरंगे की डीपी अपने अकाउंट्स पर लगाई है। इसके बाद बीजेपी ने कांग्रेस को जमकर घेरा था और कहा था कि राहुल गांधी को अपने परिवार से बाहर निकलकर भी देखना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत