1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने तो लाल किले पर फहराएंगे पाकिस्तानी झंडा!...जानें वजह

नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बने तो लाल किले पर फहराएंगे पाकिस्तानी झंडा!...जानें वजह

 Published : Dec 12, 2022 11:20 pm IST,  Updated : Dec 13, 2022 06:32 pm IST

BJP MLA Attack On Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री यदि कभी भारत के प्रधानमंत्री बने तो वह दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा नहीं, बल्कि पाकिस्तानी झंडा फहराएंगे। आपको यह सुनकर अजीब लग रहा होगा। मगर यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कहा है।

नितीश कुमार, बिहार के सीएम- India TV Hindi
नितीश कुमार, बिहार के सीएम Image Source : PTI

BJP MLA Attack On Nitish: बिहार के मुख्यमंत्री यदि कभी भारत के प्रधानमंत्री बने तो वह दिल्ली के लाल किले पर तिरंगा नहीं, बल्कि पाकिस्तानी झंडा फहराएंगे। आपको यह सुनकर अजीब लग रहा होगा। मगर यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक विधायक ने कहा है। विधायक ने सीएम नितीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अगर कभी प्रधानमंत्री चुने जाते हैं तो वह लाल किले पर ‘‘पाकिस्तान का झंडा फहराएंगे। भाजपा नेता के इस बयान ने सियासत के गलियारे में माहौल को गर्म कर दिया है।

मधुबनी जिले के बिस्फी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले हरिभूषण ठाकुर बचौल जनता दल (यूनाइटेड) के नेताओं द्वारा व्यक्त की गई राय को लेकर संवाददाताओं के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। जद (यू) नेताओं ने रविवार को पार्टी के अधिवेशन में इच्छा जताई कि नितीश कुमार 2024 में भाजपा को लोकसभा चुनावों में हराने के बाद तिरंगा फहराएंगे। अपने बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाले बचौल ने कहा, ‘‘सबसे पहली बात तो यह है कि नरेंद्र मोदी की बराबरी करने वाला कोई दूसरा नेता होना नामुमकिन है। अगर हम मान भी लें कि वह (नीतीश) जीत जाते हैं, तो हम उम्मीद कर सकते हैं कि वह हमारे देश के बजाय पाकिस्तानी झंडा फहराएंगे।

जेडीयू ने भी किया भाजपा पर पलटवार

जद(यू) के वरिष्ठ नेता और राज्य के मंत्री अशोक चौधरी ने भी भाजपा विधायक पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि ‘‘हम किसी विशेष समुदाय के लिए नहीं बल्कि मानवता के लिए हैं।’’ मंत्री ने कहा कि भाजपा ने अल्पसंख्यकों की परवाह करने वालों को पाकिस्तानी या बांग्लादेशी के तौर पर पेश करने का एक नया चलन शुरू किया है। चौधरी ने कहा, ‘‘बचौल और उनके जैसे लोगों को मुसलमानों से क्या समस्या है? क्या मुसलमानों ने स्वतंत्रता संग्राम में कुर्बानी नहीं दी? क्या वे सशस्त्र बलों सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश की सेवा नहीं करते हैं?’’ चौधरी ने कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि जब मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो लोग आश्चर्य करते थे कि राष्ट्रीय राजनीति का पूर्व का कोई अनुभव नहीं होने के बावजूद वे मनमोहन सिंह की बराबरी कैसे कर सकते हैं। नीतीश कुमार, बिहार के मुख्यमंत्री बनने से पहले लंबे समय तक सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे थे। इसलिए उनकी क्षमता पर संदेह नहीं करें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत