Wednesday, March 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Alert: हीट वेव का बढ़ता कहर, देश के कई शहरों में 42 डिग्री पहुंचा पारा, येलो-ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

IMD Alert: हीट वेव का बढ़ता कहर, देश के कई शहरों में 42 डिग्री पहुंचा पारा, येलो-ऑरेंज अलर्ट हुआ जारी

Edited By: Kajal Kumari Published : Apr 15, 2023 01:40 pm IST, Updated : Apr 15, 2023 03:06 pm IST

देश के दक्षिणी राज्यों में हीट वेव और लू की स्थिति से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। अगले चार दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है और पारा 44 डिग्री के पार चला जाएगा। मौसम विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

heat wave alert- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO गर्मी और लू का बढ़ता कहर

IMD Alert: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने गुरुवार को कहा था कि गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में अगले तीन से चार दिनों में लू की स्थिति बनी रह सकती है और इसे लेकर विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था। शुक्रवार को देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी और लू चलती रही। मौसम विभाग ने इस महीने की शुरुआत में, उत्तर-पश्चिम और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में अप्रैल से जून तक सामान्य से अधिक तापमान की भविष्यवाणी की थी। इस अवधि के दौरान मध्य, पूर्व और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक गर्म हवा चलने की उम्मीद जताई थी।  

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा में शनिवार (15 अप्रैल) और बिहार में 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक सोमवार (17 अप्रैल), उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश और गंगीय पश्चिम बंगाल के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति रहने की संभावना है। मध्य और उत्तर भारत में अधिकतम तापमान वर्तमान में 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

कब घोषित होता है हीट वेव

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और केरल के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री अधिक है।यदि  अधिकतम तापमान मैदानी इलाकों में कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस, तटीय इलाकों में कम से कम 37 डिग्री और पहाड़ी क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री और सामान्य से कम से कम 45 डिग्री हो तो हीट वेव घोषित किया जाता है।

आंध्र प्रदेश के कई जिलों में येलो-ऑरेंज अलर्ट जारी

आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एपीएसडीएमए) ने शनिवार को राज्य के 12 मंडलों में गंभीर लू की स्थिति और 115 मंडलों में लू चलने का अनुमान जताया है।  हयातनगर में सबसे अधिक तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और उसके बाद सरूरनगर में 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसिफाबाद में तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, इसके बाद महबूबाबाद में 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी के मुताबिक, अगले पांच दिनों तक 40 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान के साथ प्रचंड गर्मी जारी रहेगी। हैदराबाद समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट रहेगा।

ऑरेंज अलर्ट के अंतर्गत आने वाले जिलों में आदिलाबाद, आसिफाबाद, निर्मल, निजामाबाद, जगतियाल, मनचेरियल, सिरसिला, करीमनगर, भूपालपल्ली, मुलुगु, वारंगल, जंगांव, यादाद्री, महबूबाबाद, नालगोंडा, नागरकुरोनोल, वानापर्थी, गडवाल, नारायणपेट, सूर्यापेट, हनमकोंडा, खम्मम, भद्राद्री और मेडचल। बाकी जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

अगले कुछ दिनों में पूर्वी भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति देखने को मिल सकती है। भारत मौसम विज्ञान (IMD) के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और बिहार में हीटवेव की स्थिति की उम्मीद है। आईएमडी ने कहा, "15 से 18 अप्रैल के दौरान गंगीय पश्चिम बंगाल में अलग-अलग इलाकों में, 15 से 16 अप्रैल के दौरान उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश में, 15 से 18 अप्रैल के दौरान बिहार में लू की स्थिति होने की संभावना है।"

मध्य और पूर्वी भारत के कई हिस्सों, प्रायद्वीपीय और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच है। गंगीय पश्चिम बंगाल के कई हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, केरल, माहे, जम्मू संभाग, पंजाब और उत्तर भारत में तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, केरल और माहे, जम्मू संभाग, पंजाब और उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है। यह देश के बाकी हिस्सों के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से 1-3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है।"

इन राज्यो में हो सकती है बारिश-ओलावृष्टि

उत्तर पश्चिम भारत में भी इसी तरह का मौसम बना रहेगा। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 15 से 17 अप्रैल की रात से गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। 18 अप्रैल को इस क्षेत्र में भारी वर्षा होने की संभावना है। 17 अप्रैल को जम्मू और कश्मीर में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की भविष्यवाणी की गई थी और 18 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में। इस बीच, अगले पांच दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। शुक्रवार को तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि ओडिशा में लगातार पांचवें दिन शुक्रवार को भीषण गर्मी रही और कम से कम 25 स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया। अधिकारी ने कहा कि राज्य के उत्तरी हिस्से में बारीपदा 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज करके सबसे गर्म स्थान रहा।

ओडिशा के कई जिलों में पारा 42 के पार

ओडिशा ने हीटवेव की स्थिति के कारण पांच दिवसीय स्कूल बंद करने की घोषणा की जहां नौ स्थानों पर तापमान 42 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक दर्ज किया गया, वहीं चार स्थानों पर तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्यारह अन्य स्थानों पर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झारसुगुडा (42.8), तलचर (42.6), बौध और टिटलागढ़ (42.5), संबलपुर और बोलनगीर (42.2), अंगुल और सोनपुर (42.1), सुंदरगढ़ (42) में 42 डिग्री सेल्सियस या इससे अधिक तापमान दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें:

गुजरात: सरकारी भर्ती परीक्षा में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा, 11 साल से चल रहा था घोटाला; 36 लोग गिरफ्तार

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश-मौत की सजा पाए दोषियों की दया याचिकाओं पर फैसले में देरी न करें, जानें वजह

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement