1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम, जानें कहां जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर समेत यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम, जानें कहां जारी हुआ ऑरेंज अलर्ट

 Written By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Apr 01, 2024 07:15 am IST,  Updated : Apr 01, 2024 07:15 am IST

उत्तर भारत के राज्यों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। पश्चिम बंगाल में जहां जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली-एनसीआर और यूपी तथा बिहार में लोगों को गर्मी की मार झेलनी पड़ रही है।

IMD Weather Forecast Today delhi ncr weather today up weather forecast today bihar ka mausam- India TV Hindi
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी की मार Image Source : PTI

उत्तर भारत के लगभग सभी राज्यों में गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में चक्रवाती तूफान ने लोगों को परेशान कर दिया। जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान की चपेट में आने के कारण कुछ लोगों की मौत भी हुई हैं, वहीं कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। दिल्ली एनसीआर की अगर बात करें तो यहां बीते 2 दिनों से दिन के वक्त तेज गर्मी पड़ रही है। हालांकि रात के वक्त ठंडी हवाएं चल रही हैं। इससे लोगों को राहत मिल रही हैं। मौसम विभाग के मुताबिक एक अप्रैल को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक बादल छाए रहेगें और तेज हवां चलेंगी। इस दौरान हवा की रफ्तार 30-40 किमी प्रतिघंटा रहेगी। वहीं 2 अप्रैल को भी आंशिक तौर पर दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल देखने को मिलेंगे। इसके बाद 6 अप्रैल को भी ऐसा ही मौसम बना रहेगा।

Related Stories

उत्तर प्रदेश का मौसम

मार्च के महीने में यूपी में गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। पारा लगातार सामान्य से ऊपर बना हुआ है। वहीं रात के पारे में भी बढ़ोत्तरी जारी है। हालांकि मौसम विभाग यह संभावना जता रहा है कि आगामी 2-3 दिनों में तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकता है। 1 अप्रैल को राज्य में तेज हवाओं के चलने की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 25-35 किमी प्रतिघंटा की रहने वाली है। बता दें कि पूर्वी यूपी में तेज गर्मी पड़ रही है। जबकि पश्चिमी यूपी में तेज और ठंडी हवाएं रात के वक्त देखने को मिल रही है। 

बिहार का मौसम

बिहार में भी गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार दिनों के दौरान तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि देखने को मिलेगी। इस कारण इलाके में गर्म हवाएं भी चलेंगी। वहीं बिहार के अन्य कई जिलें हैं जहां तापमान 40 डिग्री को पार कर चुका है। बता दें कि पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में बारिश भी देखने को मिली है। साथ ही तापमान में अभी और बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी।

पूर्वोत्तर में ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले पांच दिन के दौरान पूर्वोत्तर के कई राज्यों में “भारी से बहुत भारी” बारिश होने का अनुमान जताते हुए रविवार को ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया। गुवाहाटी में आईएमडी के स्थानीय मौसम केंद्र (आरएमसी) ने एक विशेष बुलेटिन में असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश के लिए रविवार के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। आरएमसी ने कहा कि इस राज्यों में बिजली गरजने, भारी से बहुत भारी बारिश होने और 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं बहने का अनुमान है। आरएमसी ने अगले चार दिन के लिए इन राज्यों के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। 

(इनपुट-भाषा)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत