1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी मॉनसून की एंट्री? सामने आ गई तारीख, लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

दिल्ली, यूपी-बिहार में कब होगी मॉनसून की एंट्री? सामने आ गई तारीख, लोगों को मिलेगी भीषण गर्मी से राहत

 Edited By: Subhash Kumar
 Published : May 26, 2026 01:58 pm IST,  Updated : May 26, 2026 02:12 pm IST

उत्तर भारत में लोगों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने इस बात की जानकारी दे दी है कि दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश और बिहार में मॉनसून की एंट्री कब होगी।

monsoon in north india- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : ANI

देशभर में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। कई जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है और आज भी कई जगहों पर हीटवेव का अलर्ट जारी है। नौतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी और ज्यादा बढ़ रही है। हालांकि, इस बीच एक राहत भरी खबर सामने आई है। भारत में भीषण गर्मी के बीच आज मॉनसून दस्तक देने जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी मुताबिक, दक्षिण पश्चिमी मॉनसून आज केरल के तटों तक पहुंच जाएगा जबकि इसके आने की सामान्य तारीख 1 जून होती है।

दिल्ली-यूपी-बिहार में कब पहुंचेगा मॉनसून?

मौसम विभाग ने मॉनसून के 27 से 30 जून तक दिल्ली-NCR में पहुंचने की संभावना जतायी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में 15 से 25 जून के बीच और बिहार में 12 से 15 जून के बीच मॉनसून की एंट्री होने की संभावना है। बता दें कि इसके साथ ही मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी में 27 मई को और राजस्थान में 28 और 29 मई को गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना जतायी है।

हीटवेव का अलर्ट जारी

देश के कई हिस्सों में मंगलवार को हीटवेव का अलर्ट जारी है। IMD ने पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और पश्चिमी राजस्थान में हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। तो वहीं, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी है। IMD के मुताबिक, कई शहरों में तापमान 40 डिग्री के पार जाएगा जिसे देखते हुए लोगों को बेवजह घरों से बाहर ना निकलने की चेतावनी जारी की गई है। 

4-5 दिनों तक भीषण लू की संभावना

भारत मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में भी लू की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अगले 4-5 दिनों तक और पूर्वी और उससे सटे प्रायद्वीपीय भारत में अगले 3-4 दिनों तक लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया अलर्ट; बताया किन राज्यों में होने वाली है बारिश


महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी देश में सबसे गर्म इलाका, 47.2 डिग्री पहुंचा पारा, जानें देश के अन्य शहरों का हाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत