1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक में आयकर विभाग की टीम की रेड, मशहूर बिजनेस फैमिली के घर छापेमारी

कर्नाटक में आयकर विभाग की टीम की रेड, मशहूर बिजनेस फैमिली के घर छापेमारी

 Reported By: T Raghavan Edited By: Avinash Rai
 Published : Jan 28, 2025 09:18 am IST,  Updated : Jan 28, 2025 09:18 am IST

आयकर विभाग की टीम ने बेलगावी में दो कारोबारियों के घर पर छापेमारी की है। जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी मशहूर बिजनेस व्यापारियों के घर पर गई है। आयकर विभाग की टीम की छापेमारी अब भी जारी है।

Income Tax Department team raids in Karnataka raids the house of a famous business family- India TV Hindi
कर्नाटक में आयकर विभाग की टीम की रेड Image Source : INDIA TV

कर्नाटक के बेलगावी में दो कारोबारियों के आवासों पर आज सुबह-सुबह आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी   की। बता दें कि विनोद दोड्डनवर और पुष्पदंत दोड्डनवर के घरों और दफ्तरों पर छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि आयकर विभाग की टीम की यह कार्रवाई गोवा और बेंगलुरू दोनों ही स्थानों पर की जा रही है। दोड्डनवर का परिवार बेलगावी की मशहूर बिजनेस फैमिली है। दोनों व्यवसायियों का घर तिलकवाड़ी पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में है। बता दें कि आयकर विभाग की टीम की छापेमारी की कार्रवाई अब भी जारी है।

तेलंगाना में भी हुई थी रेड

बता दें कि इससे पूर्व तेलंगाना में आयकर विभाग ने मंगलवार को तेलंगाना फिल्म विकास निगम के चेयरमैन व तेलुगु फिल्मों के मशहूर निर्माता दिल राजू और कुछ अन्य लोगों से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। दिल राजू का वास्तविक नाम वेंकट रमण रेड्डी है और उन्होंने कुछ सबसे बड़ी तेलुगु ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई हैं, जिनमें राम चरण अभिनीत फिल्म ‘गेम चेंजर’ और ‘बोम्मारिलु’ शामिल हैं। सूत्रों ने बताया कि कथित तौर पर कर चोरी के आरोपों के सिलसिले में छापेमारी की गई थी। सूत्रों के अनुसार, कुछ अन्य फिल्म निर्माताओं से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की की गई। 

बंजारा हिल्स में छापेमारी

उन्होंने बताया कि शहर में की गई इस छापेमारी के दौरान जुबली हिल्स और बंजारा हिल्स सहित कई परिसरों में छापेमारी की गयी। दिल राजू की पत्नी ने छापेमारी के बारे में पूछे जाने पर समाचार चैनलों को बताया कि यह नियमित छापेमारी थी और इसमें बैंक लॉकर की जांच भी शामिल थी। बता दें कि दिल राजू का वास्तविक नाम वेंकट रमण रेड्डी है और वह फिल्मों के प्रमुख निर्माता होने के साथ ही तेलंगाना फिल्म विकास निगम (एफडीसी) के अध्यक्ष भी हैं। दिल राजू ने हाल ही में आई राम चरण अभिनीत ‘गेम चेंजर’ समेत कई मशहूर तेलुगु फिल्में बनाई हैं।

(इनपुट-भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत