Friday, February 27, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दुश्मन देश पर भारत का एक और प्रहार, हवाई और जमीनी मार्गों से पाकिस्तान भेजे जाने वाले पार्सल सेवा को किया बंद

दुश्मन देश पर भारत का एक और प्रहार, हवाई और जमीनी मार्गों से पाकिस्तान भेजे जाने वाले पार्सल सेवा को किया बंद

Edited By: Dhyanendra Chauhan @dhyanendraj Published : May 03, 2025 04:59 pm IST, Updated : May 03, 2025 05:26 pm IST

पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारत पाकिस्तान को अलग-थलग करने में लगा हुआ है। आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारतीय सेना भी जंग के मैदान में तैयार है।

भारत-पाकिस्तान झंडा- India TV Hindi
Image Source : फाइल फोटो भारत-पाकिस्तान झंडा

भारत ने पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर पाकिस्तान के साथ बढ़ते तनाव के बीच एक और बड़ी कार्रवाई की है। भारत ने हवाई और जमीनी मार्गों के माध्यम से पड़ोसी दुश्मन देश के साथ सभी श्रेणियों के डाक और पार्सल का आदान-प्रदान शनिवार को बंद कर दिया। 

आंतिकियों को कड़ी सजा देगा भारत

सेवाओं को स्थगित करने का आदेश डाक विभाग द्वारा जारी किया गया है, जो संचार मंत्रालय के अधीन कार्य करता है। पहलगाम हमले के तार ‘सीमा पार’ से जुड़े होने का हवाला देते हुए भारत ने हमले में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का संकल्प जताया है। 

सिंधु-जल समझौता रद्द

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 1960 के सिंधु जल समझौते को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिसे पाकिस्तान ने युद्ध की कार्रवाई के समान माना है। इसके साथ ही भारत ने अटारी बॉर्डर चेकपोस्ट को बंद कर दिया है, जिससे पाकिस्तानी नागरिकों का भारत में प्रवेश रोक दिया गया। कई पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा गया है।

पाकिस्तान नागरिकों का वीजा रद्द

भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए हैं। उन्हें जल्द से जल्द भारत छोड़ने का आदेश दिया गया है। इसके बाद से देश के अंदर रह रहे पाकिस्तानियों को एक-एक कर पाकिस्तान भेजा जा रहा है। 

आतंकी हमले में मारे गए थे 26 लोग

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे। इस आतंकी हमले के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें आतंकी पहलगाम घूमने आए पर्यटकों पर अंधाधुंध गोलियां चलाते हुए दिखाई दिए।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement