1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने चीन को सुनाई खरी-खरी, कहा - 'अरुणाचल प्रदेश हमारा था, है और रहेगा'

भारत ने चीन को सुनाई खरी-खरी, कहा - 'अरुणाचल प्रदेश हमारा था, है और रहेगा'

 Published : Apr 11, 2023 06:51 pm IST,  Updated : Apr 11, 2023 07:25 pm IST

अमित शाह के इस दौरे से चीन बौखला गया है। चीन का कहना है कि भारत के गृह मंत्री के अरुणाचल प्रदेश दौरे से उसकी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है। चीन ने गृह मंत्री के अरुणाचल प्रदेश दौरे की आलोचना भी की है।

China, India, Arunachal Pradesh, Ministry of External Affairs, Home Minister, Amit Shah- India TV Hindi
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची Image Source : FILE

नई दिल्ली: भारत के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के दौरे पर गए थे। यहां उन्होंने भारतीय-तिब्बत सीमा पुलिस के एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने चीन को खरी-खरी सुनाई थी। अमित शाह के इस दौरे को लेकर चीन के अधिकारियों ने आपत्ति जताई थी अब भारतीय विदेश मंत्रालय ने भी चीन को खरी-खरी सुनाई है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम चीन के अधिकारियों के द्वारा की गई टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। 

दरअसल, चीन के आधिकारिक प्रवक्ता की टिप्पणियों के संबंध में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि हम चीनी आधिकारिक प्रवक्ता द्वारा की गई टिप्पणियों को पूरी तरह से खारिज करते हैं। अरुणाचल प्रदेश भारत का था, है और रहेगा। वह हमेशा भारत का अभिन्न अंग बना रहेगा। उस पर सिर्फ और सिर्फ हमारा अधिकार है। 

शाह के दौरे से बौखलाया चीन

अमित शाह के इस दौरे से चीन बौखला गया है। चीन का कहना है कि भारत के गृह मंत्री के अरुणाचल प्रदेश दौरे से उसकी क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन हुआ है। चीन ने गृह मंत्री के अरुणाचल प्रदेश दौरे की आलोचना भी की है।  चीनी विदेश मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि चीन भारत के गृह मंत्री की अरुणाचल प्रदेश की यात्रा का दृढ़ता से विरोध कर रहा है और क्षेत्र में उनकी गतिविधियों को बीजिंग की क्षेत्रीय संप्रभुता का उल्लंघन मानता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत