1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लोकसभा चुनावों में यूपी का ओबीसी समुदाय किस तरफ? इंडिया टीवी-CNX के सर्वे में आया सामने

लोकसभा चुनावों में यूपी का ओबीसी समुदाय किस तरफ? इंडिया टीवी-CNX के सर्वे में आया सामने

 Published : Sep 23, 2023 05:37 pm IST,  Updated : Sep 23, 2023 05:41 pm IST

देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले इंडिया टीवी-CNX ओपिनियन पोल में सामने आय है कि उत्तर प्रदेश का ओबीसी समुदाय किस तरह है।

लोकसभा चुनावों में यूपी का ओबीसी समुदाय किस तरफ?- India TV Hindi
लोकसभा चुनावों में यूपी का ओबीसी समुदाय किस तरफ? Image Source : INDIA TV

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। इससे पहले सभी राजनीतिक दल अपनी किले मजबूत करने में जुटे हुए हैं। लोकसभ चुनाव से पहले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं। इससे पहले सदन में महिला आरक्षण बिल भी पास हो गया। इसे 2 सांसदों को छोड़कर सभी ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान इस आरक्षण में ओबीसी वर्ग की महिलाओं को आरक्षण देने की बात भी कही गई। 

दरअसल में भारत में ओबीसी मतदाताओं की संख्या इतनी है कि वह अपने दम पर कोई भी सरकार बना और बिगाड़ सकती है। इसमें भी ओबीसी समुदाय की सबसे ज्यादा जनसंख्या उत्तर प्रदेश और बिहार में है। यहां इंडिया टीवी-CNX ने मिलकर एक सर्वे किया। इसमें पूछा गया कि ओबीसी समुदाय किसके साथ है? वह चुनावों में किसे वोट करेगा? इस दौरान बड़े ही रोचक जवाब और आंकड़े सामने आये। आइए जानते हैं कि उत्तर प्रदेश में ओबीसी समुदाय की जातियां किसे वोट दे रही हैं। 

यादव समुदाय किस तरफ?

यूपी में यादव जाति के लोगों की बड़ी संख्या है। सर्वे में सामने आया कि यादव समुदाय के लोग NDA अलायंस को 22% और I.N.D.I.A. अलायंस को 70% वोट देंगे। वहीं 8% लोग किसी अन्य दल और प्रत्याशी को वोट करेंगे। इसके साथ ही यूपी के 61% कुर्मी NDA अलायंस को, I.N.D.I.A. अलायंस को 30% कुर्मी तथा किसी और को 9% कुर्मी लोग वोट करेंगे।

जाटों का झुकाव I.N.D.I.A. अलायंस की तरफ 

यूपी में जाट समुदाय के लोग NDA अलायंस 45%, I.N.D.I.A. अलायंस  51% तथा किसी और को 4% जाट वोट करेंगे। इसके अलावा मौर्य समुदाय के 59% लोग NDA अलायंस को, 26% I.N.D.I.A. अलायंस  तथा किसी और को 15% लोग वोट देंगे। वहीं अगर बात करें निषादों की तो 73% निषाद NDA अलायंस को तो 22% I.N.D.I.A. अलायंस  को तथा किसी और को 5% वोट करेंगे। 

लोध समुदाय जाता दिख रहा NDA की तरफ 

इसके साथ ही प्रदेश के लोध समुदाय के 70% लोग NDA अलायंस को तो 20% लोग I.N.D.I.A. अलायंस को वोट करेंगे। वहीं 10% लोग किसी और को वोट करेंगे। वहीं अगर बात करें अगर यूपी के गुर्जर समुदाय की तो इस समुदाय के 68% मतदाता NDA अलायंस को वोट करेंगे। वहीं 20% मतदाता I.N.D.I.A. अलायंस को वोट करेंगे। इसके अलावा 12% लोग किसी और को वोट करेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत