1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'भारत की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है इंडियन आर्मी', सेना का दुश्मन देश को साफ संदेश

'भारत की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार है इंडियन आर्मी', सेना का दुश्मन देश को साफ संदेश

 Published : May 10, 2025 06:41 pm IST,  Updated : May 10, 2025 08:39 pm IST

भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा के बाद सेना का बड़ा बयान सामने आया है। सेना ने साफ शब्दों में कह दिया है कि भारत की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा के लिए इंडियन आर्मी पूरी तरह तैयार है।

कर्नल सोफिया कुरैशी- India TV Hindi
कर्नल सोफिया कुरैशी Image Source : PTI

भारत और पाकिस्तान के युद्धविराम की घोषणा के बाद भारतीय सेना ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस की है। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान को साफ शब्दों में चेतावनी दी है। कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारत की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा के लिए इंडियन आर्मी पूरी तरह तैयार है।

पाकिस्तान ने फैलाए कई झूठ

इस दौरान कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा, 'पाकिस्तान ने दावा किया कि उसने अपने JF 17 से हमारे S400 और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को नुकसान पहुंचाया, जो पूरी तरह से गलत है। दूसरी, उसने एक गलत सूचना अभियान भी चलाया कि सिरसा, जम्मू, पठानकोट, भटिंडा, नलिया और भुज में हमारे हवाई अड्डों को नुकसान पहुंचाया गया, और उसकी यह गलत सूचना भी पूरी तरह से गलत है। 

भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को पहुंचाया नुकसान

विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा,  'भारत के हवाई हमलों में पाकिस्तानी के कई एयरबेस को नुकसान पहुंचा है। पाकिस्तान के स्कार्दू, जैकोबाबाद और भोलारी एयरबेस को उड़ाया गया है। इसके अलावा, AD हथियार प्रणाली और रडार के नुकसान ने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र की रक्षा को असहनीय बना दिया है।'

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बढ़ा तनाव

बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकी हमले के बाद से तनाव बढ़ गया था। भारत ने पाकिस्तान आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की है। भारत ने अपने इस सैन्य कार्रवाई का नाम 'ऑपरेशन सिंदूर' रखा है।

भारतीय सेना है तैयार

युद्धविराम के बाद भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को सख्त शब्दों में चेतावनी दी है। भारत की ये चेतावनी आतंक फैलाने वाले देश पाकिस्तान के लिए हैं। भारतीय सेना ने कहा कि भारत की संप्रुभता और अखंडता की रक्षा के लिए भारतीय सेना तैयार है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत